फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay raut says, I do not understand where Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi have so much confidence coming from

संजय राउत बोले: राहुल और प्रियंका के पास इतना आत्मविश्वास आ कहां से रहा है, मुझे ये समझ नहीं आ रहा

Sat, 22 Jan 2022 01:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 22 Jan 2022 01:47 PM IST
सार

कांग्रेस द्वारा गोवा में गठबंधन करने से इनकार करने पर शिवसेना नेता संजय राउत नाराज चल रहे हैं। राउत ने इसे लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Sanjay raut says, I do not understand where Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi have so much confidence coming from
संजय राउत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोवा और उत्तर प्रदेश में एकला चलो नीति को लेकर एक बार फिर से शिवसेना नेता संजय राउत ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मेरी कई बार बात हुई लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इतना आत्मविश्वास उनके पास कहां से आ रहा है। अगर ऐसा है तो उनसे आत्मविश्वास उधार लेना पड़ेगा। कांग्रेस को लगता है कि वह अकेले बहुमत के साथ जीत जाएगी।

विज्ञापन


गोवा में कांग्रेस के साथ गठबंधन चाहती है शिवसेना
गोवा विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र गठबंधन के प्रयोग को दोहराने के अपने प्रस्ताव पर कांग्रेस द्वारा कोई जवाब नही मिलने से शिवसेना नाराज हो गई है। बीते 13 जनवरी को एक बयान देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि गोवा की राजनीतिक स्थिति ऐसी है कि अगर कांग्रेस अपने दम पर तटीय राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ती है तो वह 10 सीटें भी नहीं जीत सकती है।
विज्ञापन


पता नहीं गोवा कांग्रेस क्या सोचकर अकेले लड़ रही है: राउत
राउत ने कहा था कि गोवा में कांग्रेस के केवल तीन विधायक हैं। पार्टी के विधायकों ने इसे सामूहिक रूप से छोड़ दिया है। प्रमुख राजनीतिक दलें शिवसेना और एनसीपी ने कांग्रेस को उसके कठिन समय में समर्थन देने की पेशकश की थी। लेकिन मुझे नहीं पता कि कांग्रेस क्या सोच रही है। अगर वह अकेले चुनाव लड़ती है तो वह 10 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस 30 सीटों पर लड़े चुनाव बाकी 10 अपने सहयोगियों को दे: राउत
राउत ने कहा कि हमने गोवा कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडुराव, सीएलपी नेता दिगंबर कामत और गोवा कांग्रेस प्रमुख गिरीश चोडनकर के साथ एक दौर की चर्चा की थी और हमने एक प्रस्ताव रखा था कि कांग्रेस 40 विधानसभा सीटों में से 30 पर चुनाव लड़े और अपने सहयोगियों के लिए छोड़ दें।  राउत ने कहा कि 10 विधानसभा सीटें, जहां कांग्रेस ने पिछले 50 वर्षों में चुनाव नहीं जीता है, शिवसेना, एनसीपी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी को आवंटित की जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed