फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut says Funds collected by charity body of Maharashtra CM's son possibly misused for political gains

Maharashtra: सीएम के बेटे के चैरिटी फाउंडेशन की आय का राजनीतिक लाभ के लिए हुआ इस्तेमाल; संजय राउत का आरोप

Mon, 15 Apr 2024 04:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 15 Apr 2024 04:18 PM IST
सार

 राउत ने कहा कि कमिश्नर द्वारा जानकारी न दिया जाना दिखाता है कि फाउंडेशन की कार्य शैली गड़बड़ है। उन्होंने यह भी कहा कि दान के नाम पर इकट्ठे किए गए धन का राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग किया जा गया है।

विज्ञापन
Sanjay Raut says Funds collected by charity body of Maharashtra CM's son possibly misused for political gains
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

देश में इन दिनों सियासी गर्मी बढ़ी हुई है। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। इस बीच, महाराष्ट्र में शिवसेना(यूबीटी) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राउत ने कहा कि सीएम शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे एक गैर सरकारी स्वयंसेवी संगठन चलाते हैं। राउत ने आगे सांसद शिंदे के चैरिटी संगठन की आय के स्रोत  को लेकर सवाल खड़ा किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए इसका दुरुपयोग भी किया गया है। हालांकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने इन आरोपों को खारिज किया है। शिवसेना ने यह भी कहा कि श्रीकांत शिंदे के फाउंडेश ने कई उपयोगी और विकास के काम किए हैं। 

विज्ञापन


पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस को लिखा पत्र
शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने फाउंडेशन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और राज्य के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने अपने दावे किए हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में हमारी कोशिश है कि हम ईडी या सीबीआई के जरिए भी केस दर्ज करवाएं। 
विज्ञापन


लगाए गंभीर आरोप
आगे शिवसेना यूबीटी नेता ने आगे यह भी दावा किया कि इस फाउंडेशन की आय के स्रोत और खर्चों की जानकारी आरटीआई के जरिए मांगी गई थी, लेकिन महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर के कार्यालय ने इसका खुलासा नहीं किया। राउत ने आरोप लगाया कि श्रीकांत शिंदे के फाउंडेशन के जरिए 550 करोड़ रुपये खर्च किए गए और गैर-दान वाले कामों के लिए इसका दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि श्रीकांत शिंदे ने अपने फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों के बारे में पहले भी अखबारों में कई विज्ञापन प्रकाशित कराए थे। हालांकि, एक महीने पहले जब वकील नितिन सतपुणे ने महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर से फाउंडेशन के दान और व्यय का विवरण मांगा, तो कार्यालय ने ऐसा नहीं किया। उनकी इस शैली से ऐसा लगता है कि चैरिटी कमिश्नर भारी राजनीतिक दबाव में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे की शिवसेना ने किया पलटवार
संजय राउत के इन दावों पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने पलटवार किया है। शिवसेना ने कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल राउत श्रीकांत शिंदे फाउंडेशन द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं। फाउंडेशन लगातार सामाजिक हित में काम कर रहा है। फाउंडेशन गरीब लोगों को चिकित्सा उपचार और सर्जरी के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की है। उन्होंने यह भी कहा कि चैरिटी फाउंडेशन ने रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव के बच्चों के शैक्षिक खर्च की जिम्मेदारी ली है, जो भूस्खलन से प्रभावित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed