फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay raut said Shiv Sena did not betray anyone BJP did not honor the promise Maharashtra

Maharashtra: संजय राउत बोले- शिवसेना ने किसी के साथ विश्वासघात नहीं किया, भाजपा ने नहीं किया वादे का सम्मान

Mon, 30 May 2022 05:41 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 30 May 2022 05:41 AM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि भाजपा ने शिवसेना से किए अपने वादे का सम्मान नहीं किया, इसलिए महाराष्ट्र को महा विकास अघाडी (एमवीए) के रूप में एक अच्छी सरकार मिली। 

विज्ञापन
Sanjay raut said Shiv Sena did not betray anyone BJP did not honor the promise Maharashtra
संजय राउत(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में कभी एक साथ कदम से कदम चलने वाले दल भाजपा और शिवसेना आज एक दूसरे के चिर प्रतिद्वंदी हैं। दोनों पार्टी एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रही हैं। वहीं महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा कि भाजपा राज्य में कभी भी सत्ता में नहीं लौट सकती।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिवसेना ने कभी किसी के साथ धोखा नहीं किया। साथ ही संजय राउत ने कहा कि चूंकि भाजपा ने शिवसेना से किए अपने वादे का सम्मान नहीं किया, इसलिए महाराष्ट्र को महा विकास अघाडी (एमवीए) के रूप में एक अच्छी सरकार मिली। 
विज्ञापन


2019 में किया था गठबंधन
2014-19 के दौरान राज्य में सत्ता साझा करने वाली शिवसेना और भाजपा ने मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर मतभेदों के बाद 2019 के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद नाता तोड़ लिया था। इसके बाद शिवसेना ने एमवीए सरकार बनाने के लिए एनसीपी और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया, जो अलग-अलग विचारों वाले दलों का एक असंभावित गठबंधन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत ने दी थी नवाब मलिक को बधाई
शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के नेता नवाब मलिक को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए शुभकामना दी थीं। कोल्हापुर में मीडिय से बात करते हुए राउत ने कहा था कि मलिक इस मामले की असलियत और भाजपा का असली चेहरा सामने लाने की कीमत चुका रहे हैं। 


वहीं, इस सवाल पर कि क्या शिवसेना पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी, राउत ने कहा था, 'हम क्यों मांग करेंगे? क्या सरकार को नहीं दिखता कि किस तरह उन्होंने एक युवा को फर्जी ड्रग्स मामले में फंसाने और उसका जीवन बर्बाद करने की कोशिश की। आर्यन खान को एक महीने के लिए जेल में रहना पड़ा था। क्या यह न्याय है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed