फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut said I listen to Sharad Pawar only after a day when Ajit Pawar slams him

Maharashtra: अजित बोले- कुछ लोग NCP प्रवक्ता की तरह बर्ताव कर रहे; राउत की सफाई- सिर्फ शरद पवार की सुनता हूं

Wed, 19 Apr 2023 04:57 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 19 Apr 2023 04:57 PM IST
सार

बुधवार को शिवसेना यूबीटी प्रवक्ता राउत ने कहा कि कड़वा सच अगर किसी को चोट पहुंचाए तो इसमें वह क्या कर सकते हैं। दरअसल, राउत ने सामना के साप्ताहिक कॉलम रोकटोक में दावा किया था कि शरद पवार ने हाल में उद्धव ठाकरे से कहा था कि उनकी पार्टी कभी भाजपा में शामिल नहीं होगी।

विज्ञापन
Sanjay Raut said I listen to Sharad Pawar only after a day when Ajit Pawar slams him
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों बयानों का दौर चल रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अजित पवार भाजपा में शामिल हो सकते हैं। एक दिन पहले मंगलवार को अजित पवार ने साफ किया कि वह एनसीपी के साथ ही रहेंगे। उन्होंने दावा किया था कि अन्य दलों के प्रवक्ता एनसीपी प्रवक्ताओं की तरह व्यवहार कर रहे हैं। पवार के इसी दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि वह सिर्फ शरद पवार को ही सुनते हैं।

विज्ञापन

संजय ने किया पलटवार
बुधवार को शिवसेना यूबीटी प्रवक्ता राउत ने कहा कि कड़वा सच अगर किसी को भी चोट पहुंचाए तो इसमें वह क्या कर सकते हैं। दरअसल, राउत ने सामना के साप्ताहिक कॉलम रोकटोक में दावा किया था कि शरद पवार ने हाल में उद्धव ठाकरे से बात की थी, उन्होंने ठाकरे से कहा था कि उनकी पार्टी कभी भी भाजपा में शामिल नहीं होगी। चाहे कोई भाजपा में शामिल होने का व्यक्तिगत निर्णय ही क्यों न ले।

विज्ञापन

अजित ने संजय पर किया हमला
राउत के इसी दावे पर हमला करते हुए कहा अजित ने प्रतिक्रिया दी थी। बिना कोई नाम लिए अजित ने आलोचना करते हुए कहा था कि अन्य दलों के प्रवक्ता राकांपा के प्रवक्ताओं की तरह व्यवहार कर रहे हैं। इसके अलावा अजित ने अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वे एनसीपी के लिए तब तक काम करेंगे जब तक वह जीवित हैं। वफादार विधायकों के साथ भाजपा में शामिल होने वाली अफवाहों को भी उन्होंने खारिज कर दिया। इस पर राउत ने बुधवार को कहा कि शरद पवार साहब मेरी विश्वसनीयता पर सवाल उठा सकते हैं। मैं केवल पवार साहब की बात सुनूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राउत ने पूछा सवाल
राज्यसभा सदस्य ने पूछा कि उन्होंने सामना में क्या गलत लिखा क्या विपक्ष को तोड़ने का प्रयास नहीं किया जा रहा है? क्या शिवसेना को नहीं तोड़ा? क्या एनसीपी को तोड़ने का प्रयास नहीं किया जा रहा है? राउत का है कि शरद पवार साहब खुद ऐसा कह रहे हैं। पवार ने इसी संबंध में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री शाह को पत्र भी लिखा है। राउत ने पूछा कि अगर मैं इन सबकी जानकारी रखता हूं, तो इसमें गलत क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed