फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut said fear that Godhra like incident may take place ahead of 2024 polls

Politics: '2024 चुनाव से पहले हो सकती है गोधरा जैसी घटना', भाजपा पर निशाना साधते हुए बोले संजय राउत

Tue, 29 Aug 2023 08:40 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 29 Aug 2023 08:40 PM IST
सार

संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों में केवल नितिन गडकरी का काम ही दिखाई दे रहा है और वरिष्ठ भाजपा नेता देश के भविष्य के नेता हैं। राउत ने कहा कि गडकरी नरेंद्र मोदी कैबिनेट में एक महत्वपूर्ण नेता और सक्षम मंत्री हैं। केवल उनका काम देश में दिखाई देता है।

विज्ञापन
Sanjay Raut said fear that Godhra like incident may take place ahead of 2024 polls
Sanjay Raut - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के बड़े नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि ऐसी आशंका है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले या राम मंदिर उद्घाटन के समय गोधरा ट्रेन में आग लगने जैसी घटना हो सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एकल-सूत्रीय एजेंडा आम चुनाव से पहले देश में धार्मिक तनाव पैदा करना है। राउत  31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने जा रही विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक से पहले बोल रहे थे। 
विज्ञापन


आगे पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने दावा किया कि हमें डर है कि जिस तरह से गोधरा हुआ था, उसी तरह राम मंदिर उद्घाटन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से ट्रेन में भरकर लोगों को (अयोध्या) लाया जाएगा। सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए किसी ट्रेन पर पुलवामा जैसा हमला किया जाएगा। इससे लोगों में डर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


27 फरवरी, 2002 को गोधरा ट्रेन अग्निकांड के बाद गुजरात में बड़े पैमाने पर दंगे भड़क उठे थे, उस समय पीएम मोदी गुजरात के सीएम थे। वहीं, 14 फरवरी, 2019 को जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर सुरक्षा कर्मियों को ले जा रहे वाहनों के काफिले पर हमले में 40 सुरक्षा कर्मियों की जान चली गई थी। 

संजय राउत ने दावा किया कि ऐसा कहा जाता है कि अगर पुलवामा को अंजाम दिया जा सकता है, गोधरा को अंजाम दिया जा सकता है, तो चुनाव से पहले इस तरह के क्रूर कृत्य को अंजाम दिया जा सकता है। कई राजनीतिक दलों को यह डर है। उन्होंने कहा कि मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। 


गडकरी देश के भविष्य के नेता: संजय राउत
संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों में केवल नितिन गडकरी का काम ही दिखाई दे रहा है और वरिष्ठ भाजपा नेता देश के भविष्य के नेता हैं। राउत ने कहा कि गडकरी नरेंद्र मोदी कैबिनेट में एक महत्वपूर्ण नेता और सक्षम मंत्री हैं। केवल उनका काम देश में दिखाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed