फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut said attacked bjp government on Odisha Train Accident blamed eknath shinde too

Train Accident: राउत ने कहा- वंदे भारत की जगह पहले से जो ट्रेन चल रही है उन्हें दुरुस्त करें, शिंदे पर भी हमला

Mon, 05 Jun 2023 11:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 05 Jun 2023 11:19 AM IST
सार

राज्यसभा सांसद ने रेल हादसे पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झूठे आश्वासन देते हैं। बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। बुलेट ट्रेन, ये ट्रेन, वो ट्रेन, हाई स्पीड ट्रेन, पहले जो ट्रेन चल रही हैं, उन्हें ठीक से चलाएं। ट्रैफिक, ट्रैक पहले इन्हें दुरुस्त करें। 

विज्ञापन
Sanjay Raut said attacked bjp government on Odisha Train Accident blamed eknath shinde too
संजय राउत - फोटो : Social Media

विस्तार

बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इतना बड़ा हादसा हुआ इसका जिम्मेदार कौन है, क्या रेल मंत्री की जिम्मेदारी नहीं है? क्या सरकार जिम्मेदार नहीं है?

विज्ञापन

राउत ने पूछा क्या कर रहा था मंत्रालय
राज्यसभा सांसद ने रेल हादसे पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झूठे आश्वासन देते हैं। बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। बुलेट ट्रेन, ये ट्रेन, वो ट्रेन, हाई स्पीड ट्रेन, पहले जो ट्रेन चल रही हैं, उन्हें ठीक से चलाएं। ट्रैफिक, ट्रैक पहले इन्हें दुरुस्त करें। वंदे भारत तो सिर्फ प्रचार है, असल में कुछ नहीं है। ओडिशा का हादसा इतना दर्दनाक है कि अस्पतालों में शवों पर डालने के लिए कफन तक खत्म हो चुके थे। लाशें ऐसे ही लावारिश पड़ी हैं। अब रोने से क्या होगा, आपके मंत्री क्या कर रहे है? मंत्रालय क्या कर रहा है? टेक्निकल टीम क्या कर रही है? जिम्मेदार कौन है? क्या रेल मंत्री की जिम्मेदारी नहीं है? क्या सरकार जिम्मेदार नहीं है? लाल बहादुर शास्त्री और माधव राव सिंधिया के कार्यकाल में जब ऐसे हादसे हुए थे तो उन्होंने तुरंत इस्तीफा दिया था।

विज्ञापन

दिल्ली जाने के लिए शिंदे पर साधा निशाना
संजय राउत ने एकनाथ शिंदे सरकार पर भी हमला किया। हमला करते हुए राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक हाईकमान मुंबई में रहता था। अब शिंदे सरकार का हाईकमान दिल्ली में है। बालासाहेब की बात करते है। शिवसेना की बात करते हैं, इसके बाद भी दिल्ली में जाकर सिर झुकाते हैं। शिवसैनिक कभी दिल्ली में झुक कर खड़े नहीं होंगे। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार थी, सारे फैसले यहीं मुंबई में हुए। हम कभी दिल्ली नहीं गए। सीएम शिंदे के लिए उन्होंने कहा कि आपके पास शिवसेना है तो महाराष्ट्र में चलाओ न, दिल्ली जाकर क्यों खड़े होते हो। आप कैबिनेट विस्तार मुंबई में ही रहकर करो। साल भर हो गए, लेकिन अभी तक विस्तार नहीं हुआ। इसका एक ही मतलब है कि सरकार पर खतरा है। सरकार जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed