फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut's swipe at BJP, says Without Congress country would not have got leadership

Mumbai: BJP ने जारी की 'कांग्रेस नहीं होती तो क्या होता' किताब, भड़के राउत, कहा- अगर भाजपा न होती तो...

Sun, 17 Mar 2024 01:17 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 17 Mar 2024 01:17 PM IST
सार

देश को एकजुट रखने का श्रेय कांग्रेस को देते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि अगर कांग्रेस नहीं होती तो देश को आजादी नहीं मिलती, देश को नेतृत्व नहीं मिलता।

विज्ञापन
Sanjay Raut's swipe at BJP, says Without Congress country would not have got leadership
Sanjay Raut - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा ने हाल ही में एक पुस्तक 'कांग्रेस नहीं होती तो क्या होता' जारी की है। इस पर जब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के नेता संजय राउत से पूछा गया तो उन्होंने जमकर भाजपा पर हमला किया। राउत ने दावा किया कि कांग्रेस के नेतृत्व के बिना देश ने स्वतंत्रता हासिल नहीं की होती और न ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रगति होती।
विज्ञापन


भाजपा कभी नहीं समझेगी
देश को एकजुट रखने का श्रेय कांग्रेस को देते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा, 'अगर कांग्रेस नहीं होती तो देश को आजादी नहीं मिलती, देश को नेतृत्व नहीं मिलता और विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में हमारी तरक्की नहीं होती। ऐसी बहुत सी बातें हैं जो भाजपा कभी नहीं समझेगी क्योंकि वे देश के बारे में नहीं सोचते। वे केवल व्यापारियों के बारे में सोचते हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कहा कि कांग्रेस नहीं होती तो पाकिस्तान के दो टुकड़े नहीं होते। देश एकजुट नहीं रहता। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अगर भाजपा नहीं होती तो...
भाजपा पर हमलावर होते हुए राउत ने कहा, 'जिनके पास राजा होता है, उनकी प्रजा बीमारियों से पीड़ित होती है। भाजपा देश को गरीब बना रही है। अगर भाजपा नहीं होती तो दूसरी चीजें भी नहीं होतीं। देश में दंगे नहीं होते, देश का रुपया मजबूत होता और कर्ज कम होता। राफेल से लेकर चुनावी बॉन्ड तक कोई घोटाला नहीं होता।'


संजय राउत ने कहा, 'जिन लोगों ने चुनावी बॉन्ड खरीदा, जिन्होंने भाजपा के खातों में पैसा डाला, वे सभी अपराधी हैं और फरार हैं। हमें देखना होगा कि इसमें किसके नाम शामिल हैं।' सीट बंटवारे पर राउत ने कहा कि यह कल तक तय हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed