Sanjay Raut vs BJP: 'महाराष्ट्र के राहुल गांधी बन गए हैं संजय राउत', राज्यसभा सांसद के दावे पर भाजपा का पलटवार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, संजय राउत अब महाराष्ट्र के राहुल गांधी बन गए हैं। उन्होंने उद्धव सेना को कांग्रेस-शैली की पार्टी में बदल दिया, जो बाबासाहेब अंबेडकर के संवैधानिक संस्थानों जैसे चुनाव आयोग का अपमान करती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्धव गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। दरअसल, शिवसेना में हुई फूट के लिए राउत ने भाजपा पर पैसा लगाने का आरोप लगाया था। इस पर महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने पलटवार करते हुए कहा कि संजय राउत को अपनी हद में रहना चाहिए। उन्होंने न तो कभी चुनाव लड़ा है और न ही कोई चुनाव जीता है। जब उद्धव ठाकरे जैसे नेता निराध और उदास होते हैं तो वह कुछ नहीं कहते। उन्होंने राजनीति के लिए शिवसेना के विचारों और हिंदुत्व को त्याग दिया है।
इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने संजय राउत को महाराष्ट्र का राहुल गांधी कहा। उन्होंने कहा कि संजय राउत अब महाराष्ट्र के राहुल गांधी बन गए हैं। उन्होंने उद्धव सेना को कांग्रेस-शैली की पार्टी में बदल दिया, जो बाबासाहेब अंबेडकर के संवैधानिक संस्थानों जैसे चुनाव आयोग का अपमान करती है, जब फैसला उनके खिलाफ जाता है।
क्या कहा था राउत ने?
राउत ने दावा किया था कि शिवसेना से उसका नाम और निशान छीनने के लिए 2000 करोड़ का लेन-देन हुआ। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि 2,000 करोड़ रुपये एक प्रारंभिक आंकड़ा था और यह 100 फीसदी सच था। उन्होंने पत्रकारों को यह भी बताया कि सत्तारूढ़ दल के करीबी एक बिल्डर ने उनके साथ यह जानकारी साझा की। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उनके दावे के समर्थन में सबूत हैं, जिसका खुलासा वह जल्द करेंगे।
चुनाव आयोग ने शिंदे गुट के पक्ष में सुनाया था फैसला
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी और उसे 'धनुष और तीर' चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया। संगठन पर नियंत्रण के लिए लंबी लड़ाई पर 78 पन्नों के आदेश में, चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे गुट को राज्य में विधानसभा उपचुनावों के पूरा होने तक आवंटित धधकती मशाल चुनाव चिन्ह रखने की अनुमति दी थी।