फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut claims Maharashtra being run like underworld, Eknath Shinde-Devendra Fadnavis leading their gangs

Maharashtra: संजय राउत का दावा- राज्य को अंडरवर्ल्ड की तरह चलाया जा रहा, शिंदे-फडणवीस गिरोह का कर रहे नेतृत्व

Thu, 06 Apr 2023 03:22 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 06 Apr 2023 03:22 PM IST
सार

राउत ने आरोप लगाया कि यह (एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस की सरकार) कोई सरकार नहीं है। राज्य को अंडरवर्ल्ड की तरह चलाया जा रहा है, जो ठाणे और मुंबई की जेब से संचालित होता है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने गिरोह चला रहे हैं।

विज्ञापन
Sanjay Raut claims Maharashtra being run like underworld, Eknath Shinde-Devendra Fadnavis leading their gangs
राज्यसभा सांसद संजय राउत। - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार पर हमला किया और दावा किया कि राज्य को उस अंडरवर्ल्ड की तरह चलाया जा रहा है जो कभी मुंबई में संचालित होता था। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रमुख सहयोगी राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जा रहा है और मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अपना गिरोह चला रहे हैं।

विज्ञापन


राउत ने आरोप लगाया, यह (एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस की सरकार) कोई सरकार नहीं है। राज्य को अंडरवर्ल्ड की तरह चलाया जा रहा है, जो ठाणे और मुंबई की जेब से संचालित होता है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने गिरोह चला रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Maharashtra: नहीं थम रही सांप्रदायिक हिंसा, संजय राउत का आरोप- जहां-जहां भाजपा को हार का डर, वहां हो रहे दंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुरुवार को 14 राजनीतिक दलों द्वारा विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के मनमाने इस्तेमाल का आरोप लगाने से इनकार करने पर राउत ने कहा कि शीर्ष अदालत के आदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिस तरह से जश्न मना रही है, वह उनकी खुशी को दर्शाता है। 

ये भी पढ़ें:- Maharashtra: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अब संजय राउत को दी धमकी, कहा- मूसेवाला जैसा हाल करेंगे

उन्होंने कहा, राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) का दुरुपयोग किया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है जिन्हें भाजपा की वाशिंग मशीन में साफ किया गया है। 'वॉशिंग मशीन' का संदर्भ अक्सर भाजपा के विरोधियों द्वारा किया जाता है जो दावा करते हैं कि एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही राजनेताओं को भगवा पार्टी में शामिल होने के बाद राहत मिलती है या दोषमुक्त कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed