{"_id":"6427bcf7d5083a31ff0e8045","slug":"lawrence-bishnoi-gang-threat-shiv-sena-sanjay-raut-murder-like-sidhu-moose-wala-salman-khan-maharashtra-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अब संजय राउत को दी धमकी, कहा- मूसेवाला जैसा हाल करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अब संजय राउत को दी धमकी, कहा- मूसेवाला जैसा हाल करेंगे
Sat, 01 Apr 2023 03:26 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 01 Apr 2023 03:26 PM IST
सार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। साथ ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी संजय राउत को धमकी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिवसेना नेता संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद संजय राउत ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। साथ ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
धमकी में सिद्धू मूसेवाला का जिक्र
पुलिस ने बताया कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को धमकी भरा संदेश मिला है। जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने संजय राउत को धमकी दी है कि सिद्धू मूसेवाला गैंग की तरह ही उनकी हत्या कर दी जाएगी। संजय राउत ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय राउत को भेजे गए धमकी भरे संदेश में कहा गया है कि 'दिल्ली में मिला तो एके47 से उड़ा दूंगा।' साथ ही कहा है कि 'तू और सलमान फिक्स हैं।' पुलिस ने इस मामले में पुणे से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
धमकी मिलने पर क्या बोले संजय राउत
संजय राउत ने बताया कि 'उन्हें धमकी भरा संदेश मिला है। मैंने इसके बारे में पुलिस को सूचना दे दी है। मैं डरूंगा नहीं। पहले भी मुझ पर हमले की कोशिश की गईं लेकिन पुलिस क्या कर रही है? गृहमंत्री क्या कर रहे हैं?' संजय राउत का कहना है कि महाराष्ट्र में नई सरकार के आने के बाद हमारी सुरक्षा हटाई गई। अब हमें जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Punjab: जेल से लॉरेंस बोला- मूसेवाला विरोधी गैंग को देता था समर्थन, मेरे भाइयों को मरवाया, इसलिए की उसकी हत्या
संजय राउत को धमकी मिलने की घटना पर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि जिस व्यक्ति ने संजय राउत को धमकी दी, उसकी पहचान कर ली गई है। अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक नशे की हालत में आरोपी ने ऐसा किया। फिलहाल घटना की जांच हो रही है और कार्रवाई की जाएगी।
सलमान खान को दी धमकी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बीते साल सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को भी धमकी भरा पत्र भेजा था। यह धमकी भरा पत्र सलमान खान के घर के बाहर मिला था। इसे लेकर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ भी की थी। सलमान खान एक फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार मामले में आरोपी थे। हालांकि बाद में उन्हें राजस्थान उच्च न्यायालय से बरी कर दिया गया था। लॉरेंस, बिश्नोई समुदाय से ताल्लुक रखता है और बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पूजता है। यही वजह है कि सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में लॉरेंस गैंग की तरफ से धमकी दी जा रही है और माफी मांगने की मांग की जा रही है।
मूसेवाला की हत्या में भी लगे आरोप
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की बीते साल गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की हत्या का आरोप भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर लगा था। मसेवाला के पिता बलकौर सिंह को भी बीते दिनों धमकी भरा संदेश मिला था। इसका भी आरोप लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर ही लगा था।