फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut blames Modi Government for increasing corona cases in Maharashtra, Punjab and Chhattisgarh

राउत का आरोप: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़-पंजाब में कोरोना मामले बढ़ने के लिए केंद्र जिम्मेदार

Mon, 12 Apr 2021 07:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 12 Apr 2021 07:54 PM IST
सार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर देश के कुछ राज्य कोरोना वायरस से जंग में विफल साबित हुए हैं तो पहली विफलता केंद्र सरकार की है।

विज्ञापन
Sanjay Raut blames Modi Government for increasing corona cases in Maharashtra, Punjab and Chhattisgarh
संजय राउत - फोटो : facebook.com/sanjayraut.official

विस्तार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र ने केंद्र के हर निर्देश का पालन किया और केंद्र को संवेदनशील होकर काम करना चाहिए, राज्यों को दोष नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन


राउत ने कहा, 'अगर महाराष्ट्र और अन्य दो राज्य (पंजाब और छत्तीसगढ़) विफल हुए हैं तो पहली विफलता केंद्र सरकार की है क्योंकि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस महामारी के विरुद्ध युद्ध लड़ रहा है।' उन्होंने सवाल किया कि केवल गैर-भाजपा शासित राज्यों को ही विफल क्यों कहा जा रहा है?
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान में कोविड-19 के प्रतिदिन सामने आने वाले मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इन राज्यों से सामने आने वाले मामले, संक्रमण के नए मामलों का 83.02 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं टलीं

उधर, कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को इस महीने राज्य बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं टालने का फैसला किया है। बता दें कि  राज्य में 12वीं बोर्ड की परीक्षा 23 अप्रैल से और 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होने वाली थी।

राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट किया, 'महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी के मौजूदा हालात के मद्देनजर हमने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को टालने का फैसला किया है। मौजूदा हालात परीक्षा आयोजित करने के अनुकूल नहीं हैं। आपका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, 'पेशेवर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए 12वीं कक्षा की परीक्षा मई के अंत में होगी और 10वीं की परीक्षा जून में आयोजित होगी।' गायकवाड़ ने कहा कि हालात की निगरानी की जा रही है और स्थगित परीक्षाओं के लिए तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

सावधान : शराब पीने वालों को कोरोना से खतरा ज्यादा, बढ़ानी पड़ रही दवा की डोज

भारत में कोरोना: यूके, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन से संक्रमण के 948 मामले

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रही मामलों की संख्या

मध्यप्रदेश में कुछ ऐसे हैं हालात

कोरोना से बेहाल हुआ छत्तीसगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed