फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   948 coronavirus cases in India of UK South Africa and Brazil variants

भारत में कोरोना: यूके, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन से संक्रमण के 948 मामले

Mon, 12 Apr 2021 06:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 12 Apr 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
948 coronavirus cases in India of UK South Africa and Brazil variants
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने हालात और गंभीर बना दिए हैं। वहीं, देश में दूसरे देशों में सामने आए कोरोना वायरस के विभिन्न स्ट्रेन से संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में यूके, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोविड स्ट्रेन से संक्रमण के 948 मामले हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


 

मुंबई से बाहरी स्थानों की रेलगाड़ियों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी

कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर लगाम कसने के लिए महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की चर्चा के बीच मुंबई में बाहर जाने वाली रेलगाड़ियों में पिछले सप्ताहांत से यात्रियों की भीड़भाड़ बढ़ गई है। यह जानकारी सोमवार को रेलवे के सूत्रों ने दी। बहरहाल, रेलवे प्रशासन ने भीड़ बढ़ने के पीछे का कारण गर्मी के मौसम को बताया है। 

सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस महीने की शुरुआत में कोविड-19 को लेकर नई पाबंदियां लगाने के बाद से ही बाहर जाने वाली रेलगाड़ियों में भीड़ बढ़ गई है, लेकिन सप्ताहांत में भीड़ ज्यादा देखी गई। कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार द्वारा 'संपूर्ण लॉकडाउन' लगाने पर विचार करने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

खतरे की घंटी: विशेषज्ञों के लिए अबूझ पहेली बनी कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर

सावधान रहें: शराब पीने वालों को कोरोना से खतरा ज्यादा, बढ़ानी पड़ रही दवा की डोज
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed