{"_id":"69568760f6a47fbbb70f3d2d","slug":"sanjay-nirupam-was-angered-comparison-of-rahul-gandhi-to-lord-ram-political-controversy-shiv-sena-vs-congress-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Nirupam: राहुल गांधी की तुलना श्री राम से करने पर भड़के संजय निरुपम, कांग्रेस के आचरण को बताया रावण जैसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sanjay Nirupam: राहुल गांधी की तुलना श्री राम से करने पर भड़के संजय निरुपम, कांग्रेस के आचरण को बताया रावण जैसा
Thu, 01 Jan 2026 08:16 PM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 01 Jan 2026 08:16 PM IST
सार
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने राहुल गांधी के कार्यों की तुलना भगवान राम से की, जिस पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने इस तुलना को हास्यास्पद बताते हुए कांग्रेस के आचरण को 'रावण' जैसा करार दिया। वहीं, भाजपा ने इसे हिंदू भावनाओं का अपमान बताया है।
विज्ञापन
संजय निरुपम
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और भगवान राम के बीच समानता दिखाने के लिए कांग्रेस नेता नाना पटोले की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे हास्यास्पद बयान करार दिया। निरुपम ने भगवान राम के प्रति कांग्रेस के दृष्टिकोण पर प्रश्न उठाते हुए कहा, "यह अत्यंत हास्यास्पद बात है क्योंकि कांग्रेस सदैव राम विरोधी रही है। अयोध्या में मंदिर निर्माण के प्रस्ताव में उन्होंने सदैव बाधाएं उत्पन्न कीं।कांग्रेस पार्टी ने तो राम के अस्तित्व पर ही सवालिया निशान लगा दिया था।"
शिवसेना नेता ने क्या कहा?
शिवसेना नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस के आचरण को देखते हुए उनकी तुलना भगवान राम के स्थान पर रावण से की जानी चाहिए। निरुपम ने कहा, "ऐसे लोग आगे आकर कहते हैं कि उनका नेता राम के आदर्शों का पालन करता है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि राम के नाम को कलंकित न करें। उनके लोगों के आचरण और हरकतों को देखते हुए मैं कहूंगा कि उनकी तुलना राम से नहीं, बल्कि रावण से होनी चाहिए।"
ये भी पढ़े: Maharashtra: बीएमसी चुनाव से पहले संजय राउत का भाजपा पर आरोप, कहा- मराठी महापौर न बनने देना भाजपा की साजिश
विज्ञापन
क्या था पाटोले का बयान?
बता दें कि इससे पहले बुधवार को, राहुल गांधी के राम मंदिर न जाने के सवाल पर नाना पटोले ने कहा था कि कांग्रेस भगवान राम का ही कार्य कर रही है। पटोले ने कहा, "हमारे नेता राहुल गांधी भगवान श्री राम का काम कर रहे हैं। जैसे राम ने शोषितों, पीड़ितों और वंचितों के लिए काम किया, वैसे ही राहुल गांधी पूरे देश में न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।" उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जब राम लला मंदिर में ताला लगा था, तब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही द्वार खोलने का आदेश दिया था।
भाजपा ने कहा यह हिंदुओं का अपमान
भाजपा नेता सी.आर. केशवन ने भी इन टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। केशवन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, "यह हिंदू भावनाओं का घोर अपमान हैं इसे माफ नहीं किया जा सकता। नाना पटोले राहुल गांधी से यह पूछने का साहस क्यों नहीं करते कि उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का उपहास क्यों उड़ाया या वे अभी तक अयोध्या राम मंदिर क्यों नहीं गए? बता दें कि पाटोले इस पहले भी कई बार विवादो में रह चुके हैं।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन