{"_id":"5ea3e17a4f06d8246d02ea53","slug":"sanjay-kothari-take-oath-as-central-vigilance-commissioner-previously-working-with-president-as-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय सतर्कता आयुक्त बने संजय कोठारी, पहले राष्ट्रपति कोविंद के सचिव थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय सतर्कता आयुक्त बने संजय कोठारी, पहले राष्ट्रपति कोविंद के सचिव थे
Sat, 25 Apr 2020 12:50 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
संजय कोठारी (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
संजय कोठारी ने शनिवार को केंद्रीय सतर्कता (सीवीसी) के नए आयुक्त के तौर पर अपना कार्यभार संभाला। राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इससे पहले वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिव के तौर पर काम कर रहे थे। विज्ञप्ति के अनुसार, 'राष्ट्रपति भवन में सुबह साढ़े दस बजे आयोजित एक समारोह में संजय कोठारी ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के तौर पर शपथ ली।' विज्ञप्ति में बताया गया कि उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष पद की शपथ ली।
विज्ञापन
President Kovind administered the Oath of Office to the Chief Vigilance Commissioner (CVC) Shri Sanjay Kothari at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/QPHbce9kDp
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 25, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
कोठारी 1978 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने शनिवार को राष्ट्रपति कोविंद, उप राष्ट्रपति वेकैंया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के सामने राष्ट्रपति भवन में अपने पद की शपथ ली। कार्यक्रम में शामिल सभी लोग कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए नजर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय चयन समिति ने फरवरी में कोठारी के नाम की अनुशंसा की थी। उस समय कांग्रेस ने इसका विरोध करते हुए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति के लिए अपनाई प्रक्रिया को गैरकानूनी और असंवैधानिक बताया था और फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की थी।
कोठारी की नियुक्ति को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध बढ़ सकता है। उनकी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए फरवरी में कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति के लिए फिर से आवेदन आमंत्रित करते हुए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने की मांग की थी।
केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की नियुक्ति राष्ट्रपति एक चयन समिति की सिफारिश पर करते हैं जिसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री हैं और गृह मंत्री और लोकसभा में विपक्ष के नेता इसके सदस्य होते हैं।सीवीसी प्रमुख का कार्यकाल चार वर्ष का या इसके मौजूदा प्रमुख की 65 वर्ष की आयु होने तक का होता है।
सीवीसी में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं। वर्तमान में सतर्कता आयुक्त शरद कुमार अंतरिम केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के तौर पर काम कर रहे हैं। कोठारी की नियुक्ति के बाद भी आयोग में सतर्कता आयुक्त का एक पद रिक्त है।
हरियाणा कैडर के 1978 बैच के आईएएस अधिकारी कोठारी कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव पद से जून 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें नवंबर 2016 में लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) का प्रमुख नियुक्त किया गया था। कोठारी को जुलाई 2017 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिव पद पर नामित किया गया।
इस बीच, केंद्र सरकार ने सोमवार को राष्ट्रपति के सचिव के तौर पर कपिल देव त्रिपाठी को नियुक्त किया। असम-मेघालय कैडर के 1980 बैच के आईएएस (सेवानिवृत्त) अधिकारी त्रिपाठी पीईएसबी के अध्यक्ष हैं।