फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sanjay araut claim BJP leaders kept trying for Shiv Sena UBT support on Waqf bill till last minute

Waqf: 'वक्फ विधेयक पर शिवसेना यूबीटी से समर्थन पाने के लिए भाजपा ने आखिरी वक्त तक कोशिश की', संजय राउत का दावा

Sat, 05 Apr 2025 02:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 05 Apr 2025 02:06 PM IST
सार

संजय राउत ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा ने नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद पर भी दबाव बनाया था और लोकसभा में वक्फ विधेयक पर बीजद का समर्थन मांगा था।

विज्ञापन
sanjay araut claim BJP leaders kept trying for Shiv Sena UBT support on Waqf bill till last minute
संजय राउत - फोटो : एएनआई

विस्तार

शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि वक्फ विधेयक पर उनकी पार्टी का समर्थन पाने के लिए भाजपा नेताओं ने आखिरी समय तक कोशिश की थी। संजय राउत ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय और महाराष्ट्र के शीर्ष नेता उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के संपर्क में थे। शिवसेना यूबीटी नेता ने ये भी दावा किया कि ये विधेयक कानूनी ढांचे में भ्रष्टाचार को लाने और दो लाख करोड़ की जमीन भाजपा के करीबी उद्योगपतियों को देने के लिए लाया गया है। 
विज्ञापन


संजय राउत का दावा- बीजद से भी भाजपा ने समर्थन मांगा था
संजय राउत ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि भाजपा ने नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद पर भी दबाव बनाया था और लोकसभा में वक्फ विधेयक पर बीजद का समर्थन मांगा था। हालांकि बीजद ने विधेयक का विरोध किया, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के सांसदों को व्हिप जारी नहीं किया और सांसदों को अपने विवेक से वोट करने की सलाह दी थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Waqf Bill: लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर मिली-जुली प्रतिक्रिया, क्या बोले विभिन्न दलों के नेता
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्फ विधेयक को लेकर भाजपा पर निशाना साध रहे संजय राउत
संजय राउत ने कहा कि ऐसा ही उन्होंने हमारे साथ किया, लेकिन हम नहीं माने। अंतिम समय तक भाजपा के महाराष्ट्र और दिल्ली के वरिष्ठ नेता शिवसेना यूबीटी के संपर्क में थे। वक्फ संशोधन विधेयक गुरुवार की रात राज्यसभा से पास हो गया। उससे एक दिन पहले ही लोकसभा से वक्फ विधेयक पारित हुआ था। राज्यसभा में इस विधेयक पर चर्चा के दौरान भी संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि 'सरकार को मुसलमानों की इतनी चिंता हो रही है कि मोहम्मद अली जिन्ना ने भी इतनी चिंता नहीं की थी। जिन्ना की आत्मा कब्र से आकर आपके शरीर में आ गई। पहले लगता था कि हम सब मिलकर हिंदू राष्ट्र बना रहे हैं, ऐसा लगा आप हिंदू पाकिस्तान बना रहे हो।' राउत ने इसे ट्रंप प्रशासन की तरफ से भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने से ध्यान हटाने की कवायद बताया। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed