{"_id":"5d63bddb8ebc3e0169686174","slug":"sanitary-napkins-will-be-sold-for-one-rupee-at-jan-aushadhi-kendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से जन औषधि केंद्रों पर सिर्फ एक रुपये में मिलेगा सैनिटरी नैपकिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज से जन औषधि केंद्रों पर सिर्फ एक रुपये में मिलेगा सैनिटरी नैपकिन
Tue, 27 Aug 2019 04:55 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 27 Aug 2019 04:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने अपने जन औषधि केंद्रों पर बिकने वाले सैनिटरी नैपकिन की कीमत घटाकर एक रुपये प्रति पैड करने की घोषणा की है। वर्तमान में इसका मूल्य ढाई रुपये है। सरकार ने महिला स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन 'सुविधा' 27 अगस्त से जन औषधि केंद्रों पर सब्सिडी दर पर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
मांडविया ने कहा कि चार पैड के पैक की कीमत फिलहाल 10 रुपये है। मंगलवार से इसका दाम चार रुपये होगा। उन्होंने कहा, हम मंगलवार से ओक्सो-बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी नैपकिन एक रुपये में पेश कर रहे हैं। सुविधा ब्रांड नाम से ये नैपकिन देशभर के 5,500 जन औपधि केंद्रों में उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कीमत में 60 प्रतिशत की कटौती के साथ नरेंद्र मोदी सरकार ने भाजपा की ओर से आम चुनाव 2019 में अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा किया है। मांडविया ने कहा , वर्तमान में विनिर्माता उत्पादन लागत पर सैनिटरी नैपकिन की आपूर्ति कर रहे हैं। इसलिए हम नैपकिन के खुदरा मूल्य को नीचे लाने के लिए सब्सिडी देंगे।
विज्ञापन
सब्सिडी पर खर्च को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह बिक्री पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि सैनिटरी नैपकिन योजना की घोषणा मार्च, 2018 में हुई थी और ये मई, 2018 से जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध हैं। मांडविया ने कहा, पिछले एक साल के दौरान जन औषधि केंद्रों से करीब 2.2 करोड़ सैनिटरी नैपकिन की बिक्री की गई है।
कीमतों में कमी से हम बिक्री में दोगुना उछाल की उम्मीद है। हम गुणवत्ता, किफायत मूल्य और पहुंच पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब बाजार में सैनिटरी नैपकिन की औसत कीमत छह से आठ रुपये है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार इन सब्सिडी वाले सैनिटरी नैपकिन की कालाबाजारी को रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।