फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sandeshkhali Update Abu Taleb not reached home since yesterday morning mamata Banerjee TMC CBI

Sandeshkhali Update: ‘कल सुबह से घर नहीं पहुंचा अबू तालेब’, सीबीआई-एनएसजी की कार्रवाई के बाद बहन ने दिया बयान

Sat, 27 Apr 2024 11:19 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 27 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sandeshkhali Update Abu Taleb not reached home since yesterday morning mamata Banerjee TMC CBI
अबू तालेब की बहन। - फोटो : ANI

सीबीआई-एनएसजी की कार्रवाई के बाद से अबू तालेब घर नहीं पहुंचा है। हालांकि सीबीआई की एक टीम शनिवार को एक बार फिर संदेशखाली पहुंची। सीबीआई ने अबु  तालेब की पत्नी से पूछताछ की। अबु तालेब की पत्नी से कल की घटना के बारे में पूछा गया तो उसने कहा, मुझे जो कहना था वो मैंने सीबीआई को बता दिया है। हालांकि, तालेब और उनकी पत्नी का दावा है कि वह शाहजहां शेख को नहीं जानते हैं। उनके घर में शाहजहां शेख का पहचान पत्र कैसे पहुंचा। अबु तालेब की पत्नी ने जवाब में कहा, मुझे नहीं पता। इस बीच, तालेब की बहन सईदा बीबी ने कहना है कि वह कल सुबह से घर पर नहीं हैं। उसका मोबाइल भी नहीं मिल रहा है। वह किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा है। तालेब शाहजहां शेख को भी नही जानता।

विज्ञापन


शाहजहां ने कोलकाता की दुकान से खरीदे थे कारतूस : सीबीआई
सीबीआई का दावा है कि संदेशखाली के शाहजहां शेख ने कोलकाता की दुकान से कारतूस खरीदे थे। शुक्रवार को तलाशी अभियान के दौरान भी ऐसे ही सबूत मिले थे। केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को संदेशखाली में तलाशी के दौरान अन्य हथियारों के साथ कई रसीदें भी मिलीं। 
विज्ञापन


तालेब के घर का वीडियो

 

 

भाजपा प्रवक्ता ने साधा निशाना
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का राज है। यहां संदेशखाली के गुंडे महिलाओं का मंगलसूत्र छीन रहे हैं। शाहजहां शेख जैसे दुषकर्म के आरोपियों को सरकार ने संरक्षण दिया है। एक दिन पहले सीबीआई और एनएसजी ने संयुक्त छापेमारी संदेशखाली से हथियार बरामद किए। शाहजहां शेख के सहयोगियों के पास बड़े पैमाने पर हथियार जब्त किए गए। सीबीआई जांच में बाधा डालने के लिए ममता बनर्जी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जो साफ करता है कि बंगाल में अराजकता फैल गई है।  

 

 

ममता बनर्जी बोलीं- सीबीआई ने ही यहां हथियार रख दिए
इससे पहले, मामले में बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि संदेशखाली में हथियार जब्त हुआ, इसका कोई सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने राज्य पुलिस को सूचित किए बिना तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने शक जताया कि बरामद वस्तुएं जरूर केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने ही वहां रखी होंगी। बंगाल में अगर कोई पटाखा भी चलता है तो एनआईए, सीबीआई, एनएसजी जांच करने आ जाती हैं। ऐसा लगता है कि जैसे कोई युद्ध चल रहा हो।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed