फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sandeshkhali news updates nhrc bjp delegation meet victims in west bengal ed file fresh case against shahjahan

Sandeshkhali: गुस्साए लोगों ने शाहजहां शेख के ठिकानों पर की तोड़फोड़; संदेशखाली पहुंची मानवाधिकार आयोग की टीम

Fri, 23 Feb 2024 02:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 23 Feb 2024 02:38 PM IST
सार

भाजपा की महिला नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज संदेशखाली के दौरे पर था। जहां प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित महिलाओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात करनी थी। हालांकि पुलिस ने भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को संदेशखाली जाने से रोक दिया, जिसके चलते भाजपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। 

विज्ञापन
sandeshkhali news updates nhrc bjp delegation meet victims in west bengal ed file fresh case against shahjahan
भाजपा नेताओं और पुलिस में हुई तीखी बहस - फोटो : एएनआई

विस्तार

बीते कई दिनों से अशांत चल रहे संदेशखाली में फिर से बवाल हुआ है। दरअसल गुस्साए लोगों ने शुक्रवार सुबह भगोड़े शाहजहां शेख के ठिकानों पर आगजनी की। लोगों ने जिस जगह आगजनी की है, वह शाहजहां शेख के भाई सिराज की बताई जा रही है। बवाल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया। गुस्साए लोगों का आरोप है कि वर्षों से पुलिस ने कुछ नहीं किया, यही वजह है कि अब वे खुद अपना सम्मान और जमीन पाने के लिए सबकुछ करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा प्रतिनिधिमंडल और पुलिस में तीखी बहस
भाजपा की महिला नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज संदेशखाली के दौरे पर है। जहां प्रतिनिधिमंडल पीड़ित महिलाओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेगा। हालांकि पुलिस ने भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को संदेशखाली जाने से रोक दिया है, जिसके चलते भाजपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भाजपा की राज्य ईकाई की महासचिव लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल कर रही हैं। हंगामे के बाद पुलिस ने भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

जनजातीय आयोग ने भी किया था संदेशखाली का दौरा
गुरुवार को राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी संदेशखाली का दौरा किया और पीड़ितों से बात की। जनजातीय आयोग की टीम का नेतृत्व आयोग के कार्यकारी उपाध्यक्ष अनंत नायक ने किया। जनजातीय आयोग को जमीन पर अवैध कब्जे और यौन शोषण की 23 शिकायतें मिली हैं। मुख्य आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख बीती 5 जनवरी से फरार है। 5 जनवरी को ईडी की टीम राशन घोटाले में उनके ठिकानों पर छापा मारने पहुंची थी, लेकिन शाहजहां शेख के समर्थकों ने ईडी की टीम पर हमला कर दिया। जिसमें ईडी की अधिकारी घायल हो गए थे। उस घटना के बाद से ही शाहजहां शेख फरार है। 

शाहजहां शेख के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया मामला
राशन घोटाले और ईडी की टीम पर हमले के मामलों में फंसे टीएमसी नेता शाहजहां शेख की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। दरअसल ईडी ने शाहजहां शेख के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। यह मामला संदेशखाली में लोगों की जमीन कब्जाने के मामले में दर्ज किया गया है। संदेशखाली के लोगों ने आरोप लगाए हैं कि शाहजहां शेख ने उनकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है और साथ ही स्थानीय महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए हैं। 

संदेशखाली पहुंचे डीजीपी, लोगों को दी चेतावनी

संदेशखाली में आज हुए हंगामे के बाद डीजीपी राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने हंगामा करने वाले लोगों के चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को उनकी जमीन वापस दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ऐसे में हंगामा करने और कानून अपने हाथ में लेने की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को संदेशखाली में लोगों की भीड़ ने टीएमसी नेताओं के ठिकानों पर हमला किया और कुछ जगह आगजनी भी की। शाहजहां शेख के भाई सिराज के ठिकाने पर आग लगा दी गई। वहीं भीड़ द्वारा एक स्थानीय टीएमसी नेता के आवास पर हमला कर तोड़-फोड़ करने की भी खबर सामने आई है। टीएमसी नेता से भी लोगों ने धक्का-मुक्की की और नेता ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। 

संदेशखाली पहुंचा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का प्रतिनिधिमंडल

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल आज संदेशखाली पहुंच गया है। आयोग की टीम कालागाची नदी को नाव से पार कर धामाखाली पहुंची और वहां से फेरी सेवा के जरिए संदेशखाली पहुंची। आयोग की टीम संदेशखाली के पीड़ितों से मुलाकात करेगी और उनके बयान दर्ज करेगी।  मानवाधिकार आयोग ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य के डीजीपी को नोटिस जारी कर संदेशखाली हिंसा पर जवाब भी मांगा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed