फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sandeep Singh related to Sushant singh rajput case made narendra Modi biopic, Maharashtra Congress demands investigation

सुशांत मामले से जुड़े संदीप सिंह ने बनाई थी मोदी की बायोपिक, महाराष्ट्र कांग्रेस ने की जांच की मांग

Fri, 28 Aug 2020 10:55 PM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 28 Aug 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Singh related to Sushant singh rajput case made narendra Modi biopic, Maharashtra Congress demands investigation
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद चर्चा में आए संदीप सिंह को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने भाजपा पर हमला बोला है। सावंत ने आरोप लगाया है कि संदीप के भाजपा नेताओं के साथ गहरे संबंध हैं। संदीप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मकथा पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी’ का निर्माण किया था और तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सिंह के साथ इस फिल्म के पोस्टर जारी किए थे।

विज्ञापन


सावंत ने सवाल किया कि सुशांत सिंह आत्महत्या में मुंबई पुलिस पर अविश्वास जताया गया। आखिरकार, सीबीआई जांच के लिए इतनी आतुरता किसे बचाने के लिए की गई। संदीप सिंह प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म 27 भाषाओं में बनाई गई थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि जब बॉलीवुड में इतने जाने माने निर्माता हैं तो संदीप सिंह को ही यह फिल्म बनाने के लिए क्यों चुना गया। उन्होंने कहा कि भाजपा, बॉलीवुड, संदीप सिंह व ड्रग्स के क्या कनेक्शन हैं, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री इसकी जांच कराए।
विज्ञापन


मोदी से जुड़े लोग ही विवादित क्यों होते हैं
सावंत ने कहा कि पीएम मोदी से जुड़े लोग ही विवादों में क्यों आते हैं। इसके पहले मोदी को 10 लाख का सूट भेंट करने वाला व्यक्ति गुजरात में वेंटिलेटर घोटाले में पकड़ा गया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बदनाम करने के लिए बनाई गई फिल्म 'एक्सीडेंटल प्राईम मिनिस्टर’ के निर्माता विजय रत्नागर गुट्टे भी एक मामले में फंसे थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने साझा किया संदीप और स्मिता ठाकरे का लिंक 
इधर, प्रदेश भाजपा की ओर से सावंत के हमले का जवाब दिया गया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कांग्रेस प्रवक्ता सावंत की मांग को बेवजह बताते हुए 2015 के एक लेख का लिंक साझा किया, जिसमें कहा गया था कि बाल ठाकरे की पुत्र-वधु स्मिता ठाकरे भी दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे पर संदीप सिंह के साथ मिलकर एक फिल्म के निर्माण की योजना बना रही थीं। उपाध्ये ने कहा, पहले अपना काम कीजिए। क्या आप इसमें भी कोई संपर्क निकाल पाएंगे। वहीं, भाजपा नेता व विधायक राम कदम ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर आगामी विधानसभा सत्र में बॉलीवुड-मादक द्रव्य साठगांठ विषय पर चर्चा कराए जाने की मांग की है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed