फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sandeep Ghosh's custody extended till Sept 25, CBI said- many more suspects have been found in the case

RG Kar Case: 25 सितंबर तक बढ़ी संदीप घोष की हिरासत, सीबीआई ने कहा- मामले में कई और संदिग्धों का पता चला

Fri, 20 Sep 2024 07:57 PM IST
पवन पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 20 Sep 2024 07:57 PM IST
सार

सियालदह कोर्ट ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष की सीबीआई हिरासत 25 सितंबर तक बढ़ा दी है। बता दें कि अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले और अस्पताल में अनियमितता के मामले में संदीप घोष सीबीआई की हिरासत में हैं।

विज्ञापन
Sandeep Ghosh's custody extended till Sept 25, CBI said- many more suspects have been found in the case
पूर्व प्राचार्य संदीप घोष की सीबीआई हिरासत बढ़ी - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को कोर्ट को बताया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या से जुड़े मामले की जांच के दौरान और भी संदिग्धों का पता चला है। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। सियालदह कोर्ट ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष की सीबीआई हिरासत 25 सितंबर तक बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


सीबीआई ने कोर्ट के सभी सवालों को दिए जवाब
इस मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई को कई सवालों का सामना करना पड़ा। सीबीआई ने सभी सवालों के जवाब कोर्ट को दिए। सीबीआई ने बताया कि घोष और पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टाला पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि यह पहचाना जा सके कि कौन-कौन मंडल से मिलने आया था।
विज्ञापन


सीबीआई ने बड़ा साजिश का दावा किया
सीबीआई ने कोर्ट को इसे एक बड़ी साजिश बताते कहा, संदीप घोष और अभिजीत मंडल दोनों ने इस अपराध में कुछ महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे और पूर्व ने पुलिसकर्मी को दुष्कर्म-हत्या मामले में आगे कैसे बढ़ना है, इस पर निर्देश दिए। सूत्रों के मुताबिक इस सप्ताह की शुरुआत में, सीबीआई ने घोष और मंडल से एक साथ पूछताछ की और उनसे 9 अगस्त को डॉक्टर के अस्पताल में मृत पाए जाने की खबर के तुरंत बाद उनकी गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed