{"_id":"5f71375924abfc7d66194492","slug":"sandalwood-drugs-case-one-another-person-arrested-by-karnataka-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंडलवुड ड्रग्स मामला: कर्नाटक पुलिस ने एक और शख्स को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सैंडलवुड ड्रग्स मामला: कर्नाटक पुलिस ने एक और शख्स को किया गिरफ्तार
Mon, 28 Sep 2020 06:37 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 28 Sep 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डांसर-कोरियोग्राफर किशोर अमन शेट्टी से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच कर रही पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद शाकिर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शेट्टी और उनके सहयोगी अकील नौशील द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। बता दें कि शेट्टी और उनके सहयोगी नशीली दवाओं के सेवन और तस्करी के आरोप में न्यायिक हिरासत में है। यहां के एक स्पा में काम करने वाली मणिपुर की एक महिला अस्का और शेट्टी के करीबी दोस्त तरुण राज को पहले ही नशीले पदार्थ के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
तरुण राज द्वारा पुलिस को दिए बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही टीम ने शनिवार को लोकप्रिय टेलीविजन एंकर अनुश्री से पूछताछ की। राज ने बताया था कि एंकर शेट्टी की पार्टी में शामिल हुई थीं। करीब चार घंटे तक चली पूछताछ के बाद अनुश्री को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
बता दें कि सैंडलवुड ड्रग रैकेट केस में 4 सितंबर को रागिनी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया। जहां उन्होंने सैम्पल के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा भी बंगलूरू पुलिस के शिकंजे में फंस गए हैं।