फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanatan Raksha Yatra 2.0 concludes grandly with darshan of Ramlala in Ayodhya

अयोध्या: रामलला के दर्शन के साथ सनातन रक्षा यात्रा 2.0 का हुआ भव्य समापन, यह है यात्रा का उद्देश्य

Tue, 07 Jan 2025 09:12 PM IST
अनिल वैश्य न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल वैश्य Updated Tue, 07 Jan 2025 09:12 PM IST
सार

सनातन सांस्कृतिक संघ की अध्यक्ष हरिप्रिया भार्गव ने इस यात्रा की अगुवाई की। यात्रा ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार, गोहत्या पर प्रतिबंध और गंगा की स्वच्छता जैसे संवेदनशील मुद्दों को प्रमुख रूप से उठाया।

विज्ञापन
Sanatan Raksha Yatra 2.0 concludes grandly with darshan of Ramlala in Ayodhya
सनातन रक्षा यात्रा 2.0 का हुआ भव्य समापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और मां गंगा की स्वच्छता को बचाने के उद्देश्य से 18 दिसंबर को झांसी से शुरू हुई "सनातन रक्षा यात्रा 2.0" अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस यात्रा में हजारों महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए। यह यात्रा झांसी से उरई, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ होते हुए अयोध्या पहुंची। 50 बसों के माध्यम से होने वाली इस यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिला। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


सनातन सांस्कृतिक संघ की अध्यक्ष हरिप्रिया भार्गव ने इस यात्रा की अगुवाई की। यात्रा ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार, गोहत्या पर प्रतिबंध और गंगा की स्वच्छता जैसे संवेदनशील मुद्दों को प्रमुख रूप से उठाया।
विज्ञापन


बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, गौहत्या पर प्रतिबंध और गंगा की सफाई और संरक्षण इस यात्रा की प्रमुख मांगें हैं। बांगलादेश में हिंदू समुदाय और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे हमलों को रोकने के लिए कार्रवाई की मांग इस यात्रा के माध्यम से की गई। साथ ही मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया गया। भारत में गौहत्या पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह यात्रा झांसी से शुरू हो कर, कानपुर, और लखनऊ जैसे प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुजरी। यात्रा में भाग लेने वाले हजारों लोग, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग थे और उन्होंने श्री राम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भक्तों ने सामूहिक रूप से मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना की। भारी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए, जिनमें 50 से अधिक बसों और गाड़ियों में करीब 3000 लोग शामिल थे।


यात्रा के अंतिम चरण में अयोध्या में रामलला के दर्शन और सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया। हरिप्रिया भार्गव ने कहा "हमारी आवाज सरकार तक पहुँचाने के लिए हम यह रक्षा यात्रा निकाल रहे हैं। हम अपनी बात गवर्नर के माध्यम से राष्ट्रपति तक पहुंचाना चाहते हैं| " हरिप्रिया भार्गव ने बताया कि राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन राज्यपाल को दिया जाएगा। इस ज्ञापन में सरकार से आग्रह किया जाएगा कि वह सनातन संस्कृति और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed