फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Samruddhi Expressway: 39 passengers have died since the inauguration of Samruddhi Expressway, know the reason

Samruddhi Expressway: समृद्धि एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद से अब तक 39 यात्रियों की मौत, जानें क्या है वजह

Sat, 20 May 2023 11:11 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 20 May 2023 11:11 AM IST
सार

पीएम मोदी ने 11 दिसंबर, 2022 को नागपुर और शिरडी के बीच एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन किया था। यह एक्सप्रेसवे 520 किमी की दूरी तय करता है।

विज्ञापन
Samruddhi Expressway: 39 passengers have died since the inauguration of Samruddhi Expressway, know  the reason
Samruddhi Expressway - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पिछले साल ही दिसंबर में हुआ था। उद्घाटन के बाद से लेकर अप्रैल तक 39 यात्रियों की सफर के दौरान मौत हो गई तो वहीं लगभग 143 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


राज्य राजमार्ग पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा- "इस दुर्घटना का एक कारण सड़क सम्मोहन हो सकता है।" 

सड़क सम्मोहन को व्हाइट लाइन फीवर के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसी मानसिक स्थिति होती है, जहां चालक कुछ सोचने की स्थिति में नहीं होता है और बिना सोच विचार किए ही वाहन चलाता है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने 11 दिसंबर, 2022 को नागपुर और शिरडी के बीच एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन किया था। यह एक्सप्रेसवे 520 किमी की दूरी तय करता है। आधिकारिक तौर पर इस एक्सप्रेसवे का नाम हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग रखा गया है, यह 701 किमी तक फैला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य राजमार्ग पुलिस अधिकारी ने कहा- "दिसंबर 2022 से लेकर अप्रैल 2023 तक अबतक 358 दुर्घटनाएं हो चुकी है, जिसमें 24 दुर्घटना में 39 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 54 दुर्घटनाओं में 143 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।"

इस एक्सप्रेसवे का मुख्य उद्देश्य नागपुर से मुंबई की दूरी को कम करना है। मौजूदा समय में नागपूर से मुंबई जाने मे सात घंटे का समय लगता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed