फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Samples of contacts of deceased child return negative for Nipah Source yet to be identified

केरल: निपाह की वजह से जाने गंवाने वाले बच्चे के संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई, सोर्स की पहचान अब भी बाकी

Sun, 12 Sep 2021 07:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 12 Sep 2021 07:12 PM IST
सार

बच्चे के करीबी संपर्कों के चार नमूनों की पुष्टि के लिए फिर से परीक्षण किया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुखार की निगरानी के साथ हमारी फील्ड निगरानी जारी है। संक्रमण प्रभावित इलाके में भी जांचें की जा रही हैं। 

विज्ञापन
Samples of contacts of deceased child return negative for Nipah Source yet to be identified
वीना जॉर्ज - फोटो : ANI

विस्तार

निपाह वायरस के संक्रमण से पिछले सप्ताह दम तोड़ने वाले 12 वर्षीय बच्चे के चार करीबी संपर्कों के नमूने निगेटिव आई है। हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल सका है कि बच्चा को कैसे संक्रमण हुआ। हालांकि, सरकार इसे प्राथमिकता दे रही है ओर स्त्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने रविवार को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


बताया कि इन 20 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब तक कुल 108 की रिपोर्ट में निपाह वायरस का संक्रमण नहीं मिला है। कोझिकोड में मृत संक्रमित लड़के के संपर्क में 200 से ज्यादा लोग आए थे। इन्हें आइसोलेट किया गया है। इनमें से कुछ में लक्षण मिले थे। हालांकि मृतक के अलावा अब तक किसी अन्य में इस घातक वायरस का संक्रमण नहीं मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि बच्चे के करीबी संपर्कों के चार नमूनों की पुष्टि के लिए फिर से परीक्षण किया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुखार की निगरानी के साथ हमारी फील्ड निगरानी जारी है। संक्रमण प्रभावित इलाके में भी जांचें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण के स्रोत की पहचान करना महत्वपूर्ण है और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे की निगरानी टीम विभिन्न क्षेत्रों से नमूने एकत्र कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उच्च जोखिम वाले संपर्कों को अलग कर दिया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। यह महत्वपूर्ण है कि हम संक्रमण के स्रोत की पहचान करें। हम कोशिश कर रहे हैं। पुणे एनआईवी टीम विभिन्न हिस्सों से नमूने एकत्र कर रही है, ताकि पहचान की जा सके।


इससे पहले मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी शुक्रवार को कहा था कि उनकी सरकार ने बुखार निगरानी के तहत पांच सितंबर को घर-घर जाकर सर्वेक्षण कराया था। यह सर्वे निपाह वायरस से मरने वाले 12 वर्षीय बच्चे के घर से तीन किलोमीटर के दायरे में कराया गया था उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण में कंटेनमेंट जोन के लगभग 15 हजार घरों को शामिल किया गया था और लगभग 68 हजार लोगों से जानकारियां एकत्र की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed