{"_id":"6a05fb8ee8c6f9eecf0a9ee4","slug":"samik-bhattacharya-statement-on-ucc-west-bengal-suvendu-adhikari-gov-uniform-civil-code-bengal-bjp-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: यूसीसी पर भाजपा सांसद बोले- चार बीबी, चौदह बच्चा... सरकार का इस ओर भी ध्यान है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: यूसीसी पर भाजपा सांसद बोले- चार बीबी, चौदह बच्चा... सरकार का इस ओर भी ध्यान है
Thu, 14 May 2026 10:13 PM IST
अमन तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 14 May 2026 10:13 PM IST
सार
भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल में यूसीसी लागू होगा और इसका फैसला सीएम शुभेंदु अधिकारी करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आदिवासी विकास और जनसंख्या संतुलन पर भी बात की। साथ ही ममता बनर्जी के खिलाफ लगे नारों को उनके कर्मों का फल बताया।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य
- फोटो : ANI
विस्तार
भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा है कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने को लेकर पार्टी का रुख पूरी तरह स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद यूसीसी जरूर लागू होगा, हालांकि इसे कब लागू किया जाएगा, इसका निर्णय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी करेंगे।
शमिक ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले राज्य में पार्टी और सरकार एक ही मानी जाती थी, लेकिन अब पश्चिम बंगाल में सरकार भाजपा की नहीं बल्कि राज्य की सरकार है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और एजेंडे की जानकारी मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को है और इसमें कुछ भी छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में आदिवासी समुदाय के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और प्रधानमंत्री जनमन योजना को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।
इसी बातचीत के दौरान जनसंख्या और सामाजिक संतुलन के मुद्दे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “चार बीबी, चौदह बच्चा, इस पर भी सरकार का ध्यान है। कोलकाता हाई कोर्ट परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ लगे ‘चोर-चोर’ नारों को लेकर पूछे गए सवाल पर शमिक ने कहा कि यह भाजपा की राजनीतिक संस्कृति नहीं है। उन्होंने कहा, “उन्होंने जो किया, आज उसी का परिणाम भुगत रही हैं।”