{"_id":"589908a54f1c1b9452379073","slug":"samajwadi-party-mp-demands-padma-bhushan-award-for-mulayam-singh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा सांसद ने की मुलायम सिंह यादव को पद्मभूषण देने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सपा सांसद ने की मुलायम सिंह यादव को पद्मभूषण देने की मांग
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Feb 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
अखिलेश गुट अपने नेता मुलायम सिंह सिंह यादव को खुश करने में जुटा हुआ है। राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार से मुलायम सिंह यादव को पद्मभूषण देने की मांग की है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने कहा कि मुलायम सिंह उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं और देश के रक्षा मंत्री भी रहे हैं। केंद्र सरकार को उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित करना चाहिए।
विज्ञापन
संजय सेठ अखिलेश गुट के सांसद माने जाते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
Trending Videos
'केंद्र सरकार ने यूपी की केंद्रीय परियोजनाओं के लिए नहीं दिया पैसा'
सेठ ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपनी पार्टी शासित राज्यों मध्य प्रदेश और राजस्थान में तो केंद्रीय परियोजनाओं में भारी रकम आवंटित करती है। मगर केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश की केंद्रीय परियोजनाओं के लिए पैसे आवंटित नहीं किया है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने अपने बलबूते में प्रदेश का विकास किया है।
सेठ ने कहा कि नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश पर पड़ा है। किसानों की फसल खराब हो गई है और व्यापारियों का बुरा हाल है। मगर केंद्र सरकार ने प्रदेश की आर्थिक मदद नहीं की है।
सेठ ने कहा कि नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश पर पड़ा है। किसानों की फसल खराब हो गई है और व्यापारियों का बुरा हाल है। मगर केंद्र सरकार ने प्रदेश की आर्थिक मदद नहीं की है।