{"_id":"5ca8f75bbdec221468052be1","slug":"sam-pitroda-now-trapped-in-a-new-controversy-by-calling-indians-monkey","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भारतीयों को ‘मंकी’ बताकर नए विवाद में फंसे पित्रोदा, सोशल मीडिया पर आलोचना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अब भारतीयों को ‘मंकी’ बताकर नए विवाद में फंसे पित्रोदा, सोशल मीडिया पर आलोचना
Sun, 07 Apr 2019 12:30 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
सैम पित्रोदा (फाइल)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी समझे जाने वाले सैम पित्रोदा बालाकोट एयर स्ट्राइक पर टिप्पणी को लेकर हुई आलोचना के बाद अब एक नए विवाद में फंस गए हैं। देश में सूचना क्रांति के जनक कहे जाने वाले पित्रोदा भारतीयों के मोबाइल फोन उपयोग पर टिप्पणी करते हुए इसे ‘मंकी के हाथ में नया खिलौना’ बता दिया है। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर पित्रोदा की जमकर आलोचना की जा रही है।
विज्ञापन
एक टीवी चैनल की तरफ से पित्रोदा के इस बयान की वीडियो क्लिप दिखाए जाने के बाद फिर से उनकी आलोचना शुरू हो गई। कांग्रेस की ओवरसीज विंग के अध्यक्ष पित्रोदा इस वीडियो में कह रहे हैं कि भारतीय कनेक्टिविटी का उपयोग प्रभावी तरीके से नहीं करते। लेकिन आप जानते हैं कि आज की दुनिया में यह एक नया खिलौना है। अचानक मंकी को नया खिलौना दिया जाता है, तो वह उससे खिलवाड़ करता है। ये नहीं जानते कि इससे क्या करना चाहिए।
विज्ञापन
हालांकि इस बयान को लेकर आलोचना होने के बाद पित्रोदा ने यह कहकर अपने बयान के बचाव की कोशिश भी की कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है। उधर, पित्रोदा ने ‘न्याय’ योजना को लेकर दिए एक अन्य बयान का भी गलत मतलब निकाले जाने की बात कही है। पित्रोदा का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि न्याय योजना के लिए मध्य वर्ग पर अतिरिक्त कर लगाना होगा।
विज्ञापन