फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sam Pitroda involved in anti-India activities and forest land occupation says Pralhad Joshi

Politics: 'सैम पित्रोदा भारत विरोधी गतिविधियों और वन भूमि कब्जे में शामिल'; केंद्रीय मंत्री जोशी ने लगाए आरोप

Wed, 26 Feb 2025 10:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Feb 2025 10:30 PM IST
सार

Politics: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा पर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। इसके अलावा, उन्होंने पित्रोदा पर बंगलूरू में वन भूमि पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया और कहा कि राज्य सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
Sam Pitroda involved in anti-India activities and forest land occupation says Pralhad Joshi
प्रह्लाद जोशी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। वह पार्टी के नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन में वह चीन के पक्ष में बयानबाजी करते रहते हैं।

विज्ञापन


हाल ही में पित्रोदा ने कहा था कि भारत को चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। हालांकि, कांग्रेस ने उनके इस बयान से किनारा कर लिया था। पित्रोदा, कांग्रेस के विदेश मामलों के प्रमुख हैं।
विज्ञापन


पित्रोदा पर लगाया वन भूमि पर कब्जा करने का आरोप
जोशी ने पित्रोदा पर बंगलूरू के येलहंका में वन भूमि पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, पित्रोदा ने पट्टे पर पांच साल के लिए जमीन ली। इसकी अवधि समाप्त होने के बाद ना तो उन्होंने पट्टे का नवीनीकरण किया और ना ही जमीन को वापस किया। उपभोक्ता मामले मंत्री ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार को उस भूमि को अपने कब्जे में लेना चाहिए और पित्रोदा के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed