{"_id":"678d1acd77d82a28cb0451a4","slug":"salute-to-courage-of-ndrf-personnel-who-became-a-shield-in-adversity-pm-modi-said-on-foundation-day-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"NDRF: 'आपदा सेवा सदैव सर्वत्र', विपत्ति में ढाल बनते एनडीआरएफ कर्मियों के साहस को पीएम मोदी ने किया सलाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NDRF: 'आपदा सेवा सदैव सर्वत्र', विपत्ति में ढाल बनते एनडीआरएफ कर्मियों के साहस को पीएम मोदी ने किया सलाम
Sun, 19 Jan 2025 09:01 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sun, 19 Jan 2025 09:01 PM IST
सार
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी एनडीआरएफ की स्थापना वर्ष 2006 में आपादा प्रबंधन अधिनियम 2006 के तहत की गई थी। इसकी स्थापना का उद्देश्य आपदा या संकट की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए जान-माल की सुरक्षा करना होता है।
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : X / @INCIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
19 जनवरी की तारीख देश के लिए बेहद खास है। आज के दिन को देश में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी आम भाषा में 'एनडीआरएफ' स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफी) की सराहना की। एनडीआरएफ के 19वें स्थापना दिवस के मौके पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि इसके बहादुर जवान साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा भाव के साथ विपत्ति के समय ढाल बनकर सामने आते हैं।
विज्ञापन
कब हुई थी स्थापना?
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल यानी एनडीआरएफ की स्थापना वर्ष 2006 में आपादा प्रबंधन अधिनियम 2006 के तहत की गई थी। इसकी स्थापना का उद्देश्य आपदा या संकट की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया करते हुए जान-माल की सुरक्षा करना होता है। एनडीआरएफ केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, कुपोषण जागरूकता आदि के क्षेत्र में भी एनडीआरएफ सहायता कर रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में लिखा, एनडीआरएफ के स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर, हम उन बहादुर कर्मियों के साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा को सलाम करते हैं, जो विपत्ति के समय में एक ढाल की तरह काम करते हैं। जीवन बचाने, आपदाओं से निपटने और आपात स्थितियों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है। एनडीआरएफ ने आपदा मोचन और प्रबंधन में वैश्विक मानक भी स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
'आपदा सेवा सदैव सर्वत्र'
गौरतलब है कि इस साल एनडीआरएफ का 19वां स्थापना दिवस है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का ध्येय वाक्य ''आपदा सेवा सदैव सर्वत्र'' है। इसका अर्थ है सभी परिस्थितियों में निरंतर आपदा प्रतिक्रिया सेवा। अनेक समय पर जब भी देश के भीतर कोई भी प्राकृतिक आपदा या संकट की परिस्थिति आती है, तब एनडीआरएफ की महत्वता सबसे अधिक होती है। एनडीआरएफ ने समय-समय पर इसे सिद्ध भी किया है।
शाह ने किया एनडीआरएफ परिसर का उद्घाटन
इससे पहले, आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के गन्नावरम मंडल के कोंडा पावुलुरू में 10वीं बटालियन एनडीआरएफ परिसर और एनआईडीएम दक्षिणी परिसर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब कोई आपदा भगवान द्वारा भेजी जाती है, तो एनडीआरएफ मदद के लिए आती है। जब कोई आपदा मानव निर्मित होती है तो एनडीए मदद के लिए आती है।