फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Salman Khurshid comparison of Hindutva with Boko Haram and ISIS Congress G23 Leader Ghulam Nabi Azad ridicules it know what reply he gets news and updates

टकराव: हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस से करने पर आजाद ने घेरा तो सलमान खुर्शीद ने की तीखी टिप्पणी, जानें क्या बोले

Fri, 12 Nov 2021 09:46 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 12 Nov 2021 09:46 AM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने खुर्शीद की पुस्तक का जिक्र करते हुए कहा था कि हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और जिहादी इस्लाम से करना तथ्यात्मक रूप से गलत और अतिशयोक्ति है।

विज्ञापन
Salman Khurshid comparison of Hindutva with Boko Haram and ISIS Congress G23 Leader Ghulam Nabi Azad ridicules it know what reply he gets news and updates
कांग्रेस के जी23 समूह के नेता गुलाम नबी आजाद और गांधी परिवार के करीबी सलमान खुर्शीद। - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की ओर से अपनी नई पुस्तक में कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी समूहों बोको हरम और आईएसआईएस के जिहादी इस्लाम से करने को लेकर विवाद जारी है। जहां पहले भाजपा ने खुर्शीद को निशाने पर लिया, वहीं गुरुवार देर शाम तक कांग्रेस से अलग-थलग चल रहे जी23 गुट के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी खुर्शीद की किताब में की गई इस तुलना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया बताया। अब इस पर खुद सलमान खुर्शीद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मैं उनसे (आजाद से) किसी बहस में नहीं पड़ना चाहता।
विज्ञापन


क्या बोले थे गुलाम नबी आजाद?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने खुर्शीद की पुस्तक का जिक्र करते हुए ट्वीट में कहा था, ‘‘हम भले ही हिंदुत्व को हिंदू धर्म की मिली-जुली संस्कृति से अलग एक राजनीतिक विचारधारा मानकर इससे असहमति जताएं, लेकिन हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और जिहादी इस्लाम से करना तथ्यात्मक रूप से गलत और अतिशयोक्ति है।’’
विज्ञापन


क्या रही सलमान खुर्शीद की प्रतिक्रिया?
गुलाम नबी आजाद के इस बयान पर सलमान खुर्शीद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "ये उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया लग सकता है, लेकिन यह मुझे बिल्कुल भी बढ़ाया-चढ़ाया नहीं लगता।" खुर्शीद ने आगे कहा, "मैं उनसे (आजाद) से किसी बहस में नहीं पड़ना चाहता, क्योंकि मुझे लगता है कि उन्होंने यह सब एक आकस्मिक क्षण में कहा होगा और इस पर कोई गंभीर विचार नहीं किया होगा। लेकिन अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो हम उनकी कही बात का सम्मान करते हैं। वे एक वरिष्ठ नेता हैं। लेकिन इससे मेरी सोच नहीं बदलेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


किताब में लिखी बातों पर सफाई देते हुए खुर्शीद ने कहा- मैंने इन लोगों (हिंदुत्व वालों को) आतंकवादी नहीं बता रहा। मैंने सिर्फ यह कहा है कि वे धर्म का रूप बिगाड़ने में काफी एक जैसे हैं। जो हिंदुत्व ने किया है, उसने सनातन धर्म को किनारे कर दिया और हिंदुवाद और हिंदुत्व ने बोको हरम और आईएस जैसी मजबूत और आक्रामक स्थिति बना ली है। कांग्रेस नेता ने कहा, "मैं इस तुलना में किसी और के बारे में नहीं सोच पाता। मैंने सिर्फ यह कहा कि वे काफी समान हैं। सिर्फ इतना ही। इसका हिंदुवाद से कोई लेना-देना नहीं। हिंदुत्व सिर्फ धर्म को तोड़-मरोड़ को पेश करने जैसा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed