'काले हिरण को भी कटप्पा ने ही मारा था'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काले हिरण के मामले में सलमान खान को हाईकोर्ट से बेशक राहत मिल गई हो लेकिन इसके साथ ही वह सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए। सलमान खान के निर्णय को लेकर कितनी तेजी से प्रतिक्रिया हुई इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाईकोर्ट का निर्णय आने के कुछ देर बाद ही सलमान खान ट्विटर पर टॉप ट्रेंड करने लगे। #SalmanKhan पर पक्ष और विपक्ष में एक के बाद एक ट्वीट की बाढ़ आ गई।
इनमें से ज्यादातर के निशाने पर सलमान खान ही रहे। इस फैसले को लेकर लोगों ने जमकर व्यंग्य भी किए। वहीं विरोधियों के साथ ही सलमान के समर्थक भी मैदान में उतर आए। आइए निगाह डालते हैं कुछ ऐसे ही ट्वीट्स पर।
डाकू राजा ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, "तब उसे किसने मारा, शायद कटप्पा ने चिंकारा को मारा", बीइंग हिंदुस्तानी लिखते हैं भाई को बेल पसंद है। राजस्थानी छोरी ने लिखा आज कोर्ट से ये साबित हो गया कि काले हिरण और चिंकारा ने मिलकर सलमान को गलत आरोपों में फंसाया था।
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया, कोर्ट- हम तुम्हे सभी आरोपों से मुक्त करते हैं, सलमान- ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में। सबकी मां सिनेमा नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि हमने तो ये सुना है कि हिरण के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
सलमान के पक्ष में भी उतरे उनके समर्थक
देवजीत सिंह लिखते हैं कि हाईकोर्ट के अनुसार सलमान खान ने गोली नहीं चलाई और हिरण भी मर गया। अमां मियां आप शिकार करने गए थे या करामात करने। मोहम्मद मुस्तकीम लिखते हैं गरीबी से तंग आकर कालेहिरण ने की थी आत्महत्या। तपस्वी लिखते हैं जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को किया बरी, 18 साल बाद हिरण पर दर्ज किया आत्महत्या का केस।
वहीं कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने इस निर्णय को सलमान खान के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संग पतंग उड़ाने से भी जोड़ दिया। इसके पक्ष में की काफी संख्या में ट्वीट किए गए।
दूसरी ओर सलमान खाने की आलोचनाओं के बीच उनके समर्थक भी मैदान में उतर आए। उन्होंने भी सलमान के पक्ष में कई ट्वीट किए।