फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Salman Khan Verdict: Know About Bail And Bail Bond

सलमान खान को कोर्ट से मिली राहत, जानिए क्या होता है मुचलका और जमानत?

Sat, 07 Apr 2018 03:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Updated Sat, 07 Apr 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Verdict: Know About Bail And Bail Bond

अभिनेता सलमान खान को जोधपुर सेशंस कोर्ट से जमानत मिल गई है। अदालत ने उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी है। आपको बता दें कि अगर किसी भी व्यक्ति को सीधे-सीधे जेल न भेजकर छोड़ा जाता है तो उससे दो तरह के बॉन्ड भरवाए जाते हैं। एक सिक्योरिटी बॉन्ड और दूसरा पर्सनल बॉन्ड। आमतौर पर अदालत दोनों तरह के बॉन्ड जारी करने का आदेश देती है। 

विज्ञापन


कानूनी पहलू यह कहता है कि अदालत किसी को भी सिर्फ पर्सनल बॉन्ड पर छोड़ सकती है। सामान्य हिंदुस्तानी भाषा में सिक्योरिटी बॉन्ड को जमानत और पर्सनल बॉन्ड को मुचलका कहा जाता है।
विज्ञापन


बेल बॉन्ड- यह एक प्रकार का समझौता होता है। इसमें बेल के लिए एक निश्चित राशि मजिस्ट्रेट/अदालत को देनी पड़ती है लेकिन अगर व्यक्ति समझौते का पालन नहीं करता है तो जो भी धनराशि जमा की जाती है उसे जब्त कर लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्सनल बॉन्ड- इस तरह के बॉन्ड में किसी भी तरह की राशि जमा नहीं की जाती है, लेकिन अगर आप नियमों का उल्लंघन करते पाए जाते हैं तो आपको निर्धारित राशि देनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed