फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान को सजा मिलते ही जया बच्चन बोलीं- अच्छे काम भी किए हैं, मिलनी चाहिए राहत

Sun, 08 Apr 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Apr 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
salman khan should be given relief says Jaya Bachchan in blackbuck case

1998 काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को पांच साल की सजा मिलने पर राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा है कि उन्हें इस सजा से राहत मिलनी चाहिए।



पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 'मुझे बुरा लग रहा है। उन्हें निश्चित तौर पर राहत मिलनी चाहिए। सलमान ने कई सारे मानवीय कार्य किए हैं।'
 

salman khan should be given relief says Jaya Bachchan in blackbuck case
मालूम हो कि सलमान के वकील कई बार अदालत में उनके मानवीय कार्यों का हवाला दे चुके हैं। उनके वकील कोर्ट से कम से कम सजा की मांग कर चुके हैं। कोर्ट के आदेश के बाद अब सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया है।
salman khan should be given relief says Jaya Bachchan in blackbuck case
बता दें कि इस मामले में आज जोधपुर कोर्ट ने सलमान को दोषी करार देते हुए  दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं कोर्ट ने अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्र और नीलम को बरी कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan should be given relief says Jaya Bachchan in blackbuck case
सलमान के वकील जमानत के लिए सेशन कोर्ट पहुंचे हैं और लेकिन जमानत पर सुनवाई शुक्रवार को होगी। अगर उन्हें सेशन कोर्ट से जमानत नहीं मिलती है तो फिर उन्हें जेल में रहकर अपनी सजा पूरी करनी होगी।

 
विज्ञापन
salman khan should be given relief says Jaya Bachchan in blackbuck case
गौरतलब है कि 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान पर जोधपुर के नजदीक कांकाणी गांव सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed