फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   salman khan black buck poaching case rajasthan jodhpur court

20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में आया फैसला, जानें केस से जुड़ी पूरी कहानी

Thu, 05 Apr 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Apr 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
salman khan black buck poaching case rajasthan jodhpur court

काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अभिनेता सलमान खान को दोषी करार दिया है। हालांकि, सलमान के सह आरोपी सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को कोर्ट ने बरी कर दिया है। दरअसल, सलमान के जुड़े होने की वजह से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सलमान पर दो काले हिरणों का शिकार करने और बाकी पर उन्हें उकसाने का आरोप लगा है। आइए आपको बताते हैं केस से जुड़ी पूरी कहानी...

विज्ञापन


- मामला साल 1998 का है जब फिल्म हम साथ साथ है की शूटिंग राजस्थान में चल रही थी। इस दौरान सलमान समेत अन्य आरोपी जिप्सी पर घूमने के लिए चल दिए थे। जोधपुर के पास कांकाणी गांव में पहुंचने पर काले हिरणों का झुंड दिखा। सरकारी वकील ने कोर्ट में दलील दी कि सलमान ने गोली चलाई और उनमें से दो हिरण मार दिये थे।
विज्ञापन


- 2 अक्तूबर 1998 को बिश्नोई गांव के लोगों ने सलमान व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया।

-12 अक्तूबर 1998 को सलमान को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई।

-10 अप्रैल 2006 को ट्रायल कोर्ट ने चिंकारा शिकार केस में सलमान को दोषी ठहराया गया और उन्हें 5 साल की सजा दी गई।

-सलमान के केस से जुड़े होने की वजह से यह लगातार सुर्खियों में बना हुआ था। सुनवाई के दौर के बीच 31 अगस्त 2007 को राजस्थान हाई कोर्ट ने चिंकारा शिकार मामले में सलमान को पांच साल की सजा सुनाई। इसके बाद सलमान की मुश्किलें और बढ़ गई क्योंकि उन्हें एक हफ्ता जोधपुर जेल में बिताना पड़ा था। हालांकि, उन्हें बरी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इसके बाद राजस्थान हाई कोर्ट की बेंच ने 24 जुलाई 2012 काले हिरण के शिकार मामले में भी सलमान समेत सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए और इस मामले में भी ट्रायल शुरू हो गया।

-9 जुलाई 2014 को राजस्थान सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सलमान खान को नोटिस जारी किया। इसके साथ ही राजस्थान सरकार ने हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसके तहत सलमान की सजा को सस्पेंड किया गया था।

-25 जुलाई 2016: राजस्थान हाई कोर्ट ने घोड़ा फार्म हाउस और भवाद गांव चिंकारा शिकार केस में सलमान खान को बरी कर दिया। हाई कोर्ट ने कहा कि इसके सबूत नहीं हैं कि सलमान की लाइसेंसी बंदूक से ही शिकार किया गया।

-19 अक्टूबर 2016: राजस्थान सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की। दरअसल 18 अक्टूबर 2016 को इस मामले में 10 साल से लापता गवाह हरीश दुलानी सामने आ गया। दुलानी ने दावा किया वह अपने पुराने बयान पर कायम है कि उसने सलमान को शिकार करते देखा है। राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दुलानी के इसी बयान को आधार बनाया।

 
-11 नवंबर 2016: राजस्थान सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई को फास्ट ट्रैक करने के राजी हो गया। 

-15 फरवरी 2017: सलमान खान के वकील ने सबूत पेश करने से इनकार कर दिया। इससे पहले 27 जनवरी को बयान की रिकॉर्डिंग के दौरान सलमान खान ने खुद को निर्दोष बताते हुए सबूत पेश करने की इच्छा जताई थी। बाद में उनके वकील ने कहा कि सबूत पेश करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें बेकसूर बताए जाने वाले सारे सबूत कोर्ट में पहले ही पेश किए जा चुके हैं। तब एक मार्च से इस मामले का ट्रायल शुरू होना था। 

-28 मार्च 2018: इस मामले में ट्रायल कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। चीफ जूडिशल मैजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed