{"_id":"5b1ed70c4f1c1bf96e8b7a8e","slug":"sales-of-railway-tickets-will-also-be-on-the-country-2-90-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के 2.90 लाख सीएससी पर भी होगी रेल टिकटों की बिक्री, आईआरसीटीसी के बीच हुआ करार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश के 2.90 लाख सीएससी पर भी होगी रेल टिकटों की बिक्री, आईआरसीटीसी के बीच हुआ करार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
Irctc
- फोटो : GettyImages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा देश के ग्रामीण क्षेत्रों में 2.90 सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) पर अब रेल टिकटों की बिक्री भी होगी। सीएससी और आईआरसीटीसी के बीच इसके मद्देनजर एक करार हुआ है। यह केंद्र उसके एजेंट के तौर पर लोगों को अपनी सेवाएं मुहैया कराएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन सीएससी को 15 जून को संबोधित करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सीएससी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कई प्रमुख सेवाओं की शुरुआत की।
इस कार्यक्रम में ग्राम स्तर के उद्यमियों (वीएलई) द्वारा ग्रामीण वाईफाई नेटवर्क संरचना के विकास में की गई प्रगति और प्रभाव को प्रदर्शित किया गया। प्रसाद ने सीएससी द्वारा सामान्य रेल टिकटों की बिक्री के जरिये ग्रामीण क्षेत्र में सुविधा बढ़ाने की घोषणा की। आरक्षित टिकटों की बिक्री इन केंद्रों द्वारा पहले से ही किया जा रहा है, जो देश की 1.91 ग्राम पंचायतों में हैं और आईटी मंत्रालय देश की सभी ढाई लाख पंचायतों में इसे स्थापित करने पर काम कर रहा है।
कार्यक्रम में वित्त, रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 2.90 लाख सीएससी अब बैंकिंग प्रतिनिधि (कॉरस्पोंडेंट) के तौर पर काम कर सकेंगे। डिजिटल तकनीक के विकास से सकल घरेलू उत्पाद में 5 फीसदी की वृद्धि होगी। यह केंद्र सामाजिक उत्थान में अहम भूमिका निभाएंगे। इंडसइंड बैंक ने सीएससी को सहयोग प्रदान करने की घोषणा की। बैंक तीन लाख लोगों को डिजिटल साक्षरता प्रदान करेगा।