साक्षी के बाद अब पिता ने खट्टर को याद दिलाए वादे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षी मलिक को पदक जीतने के बाद उनको किए वादों पर लगातार विवाद बना हुआ है। साक्षी ने पिता सुखबीर मलिक भी इस बहस में कूद गए हैं उन्होंने कहा कि बात सिर्फ पैसों की नहीं है, बल्कि उन वादों की भी है, जिन्हें सरकार भूल गई है। उन्होंने कहा कि यह केवल 2.5 करोड़ रुपए की बात नहीं है। यह उन वादों की बात है जो सरकार ने हमसे किए थे। जैसे हमारे गांव में स्टेडियम बनवाना।
Its not about the 2.5 cr rupees, that we got, its about the other promises including stadium in village: Sukhbir Malik, Sakshi's father pic.twitter.com/IUfemQapYb
— ANI (@ANI_news) March 5, 2017विज्ञापन
साक्षी के ट्वीट के बाद मचा बवाल
हरियाणा सरकार ने साक्षी को हरियाणा की नई खेल नीति के तहत उन्हें 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी लेकिन घोषणा अबतक कागजों में फंसी रह गई है। पदक जीतने के 8 महीने बाद भी सरकार उनतक पुरस्कार राशि नहीं पहुंचा पाई है।Announcements made by Haryana Government after my OLYMPIC MEDAL win were for MEDIA ONLY ?.(2/2)@cmohry @anilvijminister @VijayGoelBJP
— Sakshi Malik (@SakshiMalik) March 4, 2017
खेल मंत्री अनिल विज की सफाई
साक्षी ने कहा था, जहां मैं प्रैक्टिस करती हूं, उस हाल को ठीक कराया जाए और एयर कंडीशन करवाया जाए। प्रैक्टिस करने हाल के लिए 80 लाख रुपये मंजूर कर भेजा गया है और हॉल बनने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।