फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saint Mahatma will felicitate Swami Vishweshwaranand on completion of 50 years of Sannyas life, former CM Fadnavis will be the chief guest

मुंबई: संन्यास जीवन के 50 साल पूरे होने पर स्वामी विश्वेश्वरानंद का अभिनंदन करेंगे संत महात्मा, पूर्व सीएम फडणवीस होंगे मुख्य अतिथि

Thu, 14 Apr 2022 12:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Apr 2022 12:07 PM IST
सार

आनंद महोत्सव समिति द्वारा आयोजित समारोह के संयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी ने बताया कि 15 अप्रैल 2022 को दोपहर 1.30 बजे मुंबई के विले पार्ले स्थित संन्यास आश्रम में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
Saint Mahatma will felicitate Swami Vishweshwaranand on completion of 50 years of Sannyas life, former CM Fadnavis will be the chief guest
स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरीजी महाराज(फाइल) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरीजी महाराज के संन्यास जीवन के 50 साल पूरे होने और श्रीमाता वैष्णोदेवी ट्रस्ट का ट्रस्टी नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में देश के कई संत महात्मा उनका अभिनंदन करेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


आनंद महोत्सव समिति द्वारा आयोजित समारोह के संयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी ने बताया कि 15 अप्रैल 2022 को दोपहर 1.30 बजे मुंबई के विले पार्ले स्थित संन्यास आश्रम में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में परमात्मानंद सरस्वतीजी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी नित्यानंद सरस्वतीजी महाराज, महामंडलेश्वर अभेदानंद गिरीजी महाराज, महामंडलेश्वर प्रणवानंद सरस्वतीजी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शंकरानंद सरस्वती, जगतगुरु रामानुजाचार्य, स्वामी श्रीधराचार्य जी महाराज,पद्मश्री ब्रह्मेशानंद जी महाराज प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इस दौरान स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज के अनुयायी व भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed