फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saif Ali Khans attacker has Bangladeshi connection Congress lashes out at government by raising Rohingya issue

Saif Ali Khan: सैफ के हमलावर का बांग्लादेशी कनेक्शन; रोहिंग्या मुद्दा उठाकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा

Sun, 19 Jan 2025 02:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 19 Jan 2025 02:03 PM IST
सार

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस की सराहना की।

विज्ञापन
Saif Ali Khans attacker has Bangladeshi connection Congress lashes out at government by raising Rohingya issue
कांग्रेस नेता अतुल लोंढे पाटिल - फोटो : ANI

विस्तार

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में बांग्लादेशी और रोहिग्या का एंगल सामने आया है। बताया जा रहा है कि अभिनेता पर हमला करने वाला आरोपी बांग्लादेशी है। महाराष्ट्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में बांग्लादेशी महाराष्ट्र आते हैं। इसे लेकर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने सरकार से पूछा कि पांच-छह राज्यों को पार करते हुए वे (बांग्लादेशी) महाराष्ट्र कैसे आते हैं? इसका साथ ही कांग्रेस नेता ने बीएसएफ और सेना पर भी सवाल उठाया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने बताया गंभीर मुद्दा
महाराष्ट्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने कहा, "यह बहुत गंभीर मुद्दा है। ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि बड़ी संख्या में रोहिंग्या और बांग्लादेशी महाराष्ट्र आते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला भी बांग्लादेशी था। हालांकि, अब केंद्र पर सवाल उठता है कि कैसे वे पांच-छह राज्यों को पार करते हुए महाराष्ट्र आ रहे हैं? इस मामले में बीएसएफ क्या करती है? सेना क्या करती है? केंद्र सरकार और खुफिया विभाग क्या करता है? इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सेलिब्रिटी से सरपंच तक कोई भी महाराष्ट्र में सुरक्षित नहीं हैं। कानून व्यवस्था की ऐसी स्थिति राज्य में कभी नहीं थी। आज स्थिति यह है कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस प्रशासन, राजस्व प्रशासन अपना काम नहीं कर पा रहे हैं।"
विज्ञापन


अल्पसंख्यक आयोक के अध्यक्ष ने की मुंबई पुलिस की सराहना
अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस की सराहना की। प्यारे खान ने कहा, "मैं आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई पुलिस को बधाई देता हूं। मुझे मालूम चला कि आरोपी बांग्लादेशी है। पुलिस और सरकार इसकी जांच कर रही है। जो यह कह रहे हैं कि यहां कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है, यह सही नहीं है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सभी की प्रगति के लिए काम कर रहे हैं। हम सभी को उनका समर्थन करना चाहिए। मैं सभी अल्पसंख्यकों को आश्वासन देता हूं कि डरने की कोई बात नहीं है, महाराष्ट्र पूरी तरह से सुरक्षित है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed