फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saibaba temple trust at Shirdi in Maharashtra appealing devotees to be dressed as per Indian culture

साईबाबा ट्रस्ट ने भी की 'ड्रेस कोड' की वकालत, जानें देश में कहां-कहां उठा यह मुद्दा

Tue, 01 Dec 2020 05:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिरडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिरडी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 01 Dec 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Saibaba temple trust at Shirdi in Maharashtra appealing devotees to be dressed as per Indian culture
साईबाबा

महाराष्ट्र के शिरडी में साईबाबा मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से सभ्य तरीके से भारतीय परंपरा के अनुसार कपड़े पहन कर आने की अपील की है। ट्रस्ट ने ऐसे बोर्ड लगाए हैं, जिनमें श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह पूजा और दर्शन करने मंदिर आएं तो भारतीय परंपरा के मुताबिक सभ्य तरीके के परिधानों में आएं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शिरडी साईबाबा मंदिर न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश और विदेशों में भी लोगों की की आस्था का केंद्र हैं। देश-विदेश से श्रद्धालु साईबाबा के दर्शन के लिए यहां आते हैं। ट्रस्ट का कहना है कि कुछ महिला श्रद्धालु छोटे कपड़े पहन कर आ रही थीं, जिसकी शिकायतें मिलने के बाद यह अपील की गई है।

देश के इन मंदिरों में तय है ड्रेस कोड

महाबलेश्वर मंदिर: कर्नाटक में गोकर्ण स्थित महाबलेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पारंपरिक परिधान पहनने का नियम है। यहां पुरुष श्रद्धालुओं के लिए धोती और महिलाओं के लिए सलवार सूट और साड़ी पहनने का प्रावधान किया गया है। यहां शर्ट-पैंट, हैट, कोट आदि पहने लोगों को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

महाकालेश्वर मंदिर: उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महिला श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड साड़ी है और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए धोती है। इन परिधानों को पहने हुए लोगों को ही गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी जाती है। ये नियम सामान्य लोगों के साथ साध्वियों और साधु-संतों पर भी अनिवार्य रूप से लागू होते हैं। 

इसके अलावा सबरीमाला मंदिर, रामेश्वरम, केरल का पद्मनाभस्वामी मंदिर, मध्यप्रदेश के गुना में स्थित जैन मंदिर में भी श्रद्धालुओं के परिधान को लेकर नियम लागू किए गए हैं। वहीं, गुजरात स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर के पुजारियों के लिए ड्रेस कोड तय है। काशी विश्वनाथ मंदिर में भी इसकी बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed