Shirdi: साईं बाबा मंदिर में माला-गुलदस्ते और शॉल ले जाने पर रोक, प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं की ली जाएगी तलाशी
शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर ट्रस्ट को 2 मई को धमकी भरा ईमेल मिला था। जिसके चलते मंदिर की सुरक्षा संबंधी चिताएं बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में माला-गुलदस्ते और शॉल ले जाने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा, मंदिर में प्रवेश करने से पहले श्रद्धालुओं की तलाशी भी ली जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर सुरक्षा संबंधी एहतियात बरती जा रही है। देश में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में माला, गुलदस्ते और शॉल ले जाने पर रोक लगा दी है। मंदिर में प्रवेश करने से पहले श्रद्धालुओं की तलाशी ली जाएगी।
दरअसल, हर साल मंदिर में साईं बाबा के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस प्रसिद्ध मंदिर को पिछले सप्ताह एक धमकी भरा ईमेल मिला था। जिसके बाद से सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर में माला, गुलदस्ते और शॉल ले जाने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें: Jammu: जम्मू के नगरोटा में भी पाकिस्तान की नापाक हरकत, संदिग्ध गतिविधि के बाद सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
2 मई को मिला था धमकी भरा ईमेल: गाडिलकर
साईं बाबा संस्थान ट्रस्ट के सदस्य गोरक्ष गाडिलकर ने कहा कि मंदिर में प्रवेश करने से पहले श्रद्धालुओं की तलाशी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि संस्थान को 2 मई को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। भारत-पाकिस्तान तनाव और पूरे देश में सुरक्षा अलर्ट के मद्देनजर मंदिर में फूल-माला, प्रसाद और शॉल ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: India Pakistan Ceasefire Analysis: नहीं मान रहा पाकिस्तान, 22 जगहों पर मुंह की खाई, अब फिर कर दी हिमाकत
पुलिस ने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिए सुझाव
अहिल्यानगर जिला पुलिस ने भी मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। शुक्रवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर ने कहा कि वह 11 मई से मंदिर के अंदर माला, प्रसाद और नारियल ले जाने की अनुमति नहीं देगा।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.