फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saffron colour on Mahatma Gandhi statue in Shahjahanpur

महात्मा गांधी की मूर्ति हुई ‘भगवा’: जिला प्रशासन ने दिये जांच के आदेश

Fri, 03 Aug 2018 07:29 PM IST
भाषा, शाहजहांपुर
भाषा, शाहजहांपुर Updated Fri, 03 Aug 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
Saffron colour on Mahatma Gandhi statue in Shahjahanpur

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के बंडा क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति को कथित रूप से केसरिया रंग में रंगने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने बताया कि ढका घनश्यामपुर गांव स्थित प्राइमरी पाठशाला के पीछे के मैदान में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को कल भगवा रंग में रंग दिया गया। जिला प्रशासन से इस मामले की शिकायत की गयी है।
विज्ञापन


मिश्र ने बताया कि उनकी अगुवाई में एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी से मुलाकात करके उन्हें यह शरारत करने वाले तत्वों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्ताधारी भाजपा के लोगों ने इस हरकत को अंजाम दिया है। यह ज्वलंत मुद्दों की तरफ से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश है।

उधर, जिलाधिकारी का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत मिलने पर अधिकारियों की एक टीम को गांव भेजा था। पड़ताल पर पता लगा कि वह मूर्ति करीब ढाई साल पहले रंगी गयी थी।

उन्होंने बताया कि यह पता लगा है कि ढाई साल पहले पाठशाला के तत्कालीन प्रधानाचार्य स्नेहासु ने विद्यालय भवन की मरम्मत और रंगरोगन के दौरान गांधी प्रतिमा को हल्के पीले रंग से पोतवाया था। अब इस मुद्दे को बेजा तूल दी जा रही है।


जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने पुवायां के उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह को मामले की जांच करने के आदेश दिये हैं।

इस बीच, ढका घनश्याम गांव की प्रधान गायत्री जैसवार के पति अनिल कुमार ने भी गांधी प्रतिमा को ढाई साल पहले स्कूल के तत्कालीन प्रधानाचार्य द्वारा ही हल्के पीले रंग से रंगाये जाने की बात कहते हुए आरोप लगाया है कि हाल-फिलहाल मूर्ति से कोई छेड़छाड़ नहीं की गयी है। गांव के किसी व्यक्ति ने झूठी शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed