{"_id":"5cb0d919bdec22146325b451","slug":"saddam-hussein-presenting-the-example-of-unity-and-harmony","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम नवमी 2019: एकता और सौहार्द की मिसाल पेश कर रहा सद्दाम हुसैन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राम नवमी 2019: एकता और सौहार्द की मिसाल पेश कर रहा सद्दाम हुसैन
Sat, 13 Apr 2019 01:19 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
सद्दाम हुसैन, मंदिर सफाईकर्मी
भारत की लोकशाही में इन दिनों चुनावी माहौल है और धर्म, जाति सियासत के इर्द-गिर्द है। इसी बीच बंगलूरू का एक 27 साल का युवा एकता और सौहार्द की मिसाल पेश कर रहा है। बंगलूरू के राजाजीनगर स्थित राम मंदिर में 27 साल के सद्दाम हुसैन साफ सफाई की जिम्मेदारी देख रहे हैं।
विज्ञापन
Bengaluru: Saddam Hussein, a local has taken up the responsibility of keeping the Ram Temple in Rajajinagar clean, ahead of #RamNavmi; says, "It feels good to clean the temple. I am appreciated by everyone here for my work. I am working here since last 2-3 years." #Karnataka pic.twitter.com/BfLQHxvyt7
— ANI (@ANI) April 10, 2019विज्ञापन
रामनवमी से पहले सद्दाम हुसैन को मंदिर की देखरेख और साफ सफाई की जिम्मेदारी दी गई है। गौरतलब है कि सद्दाम हुसैन पिछले 3 सालों से मंदिर की देखरेख और साफ सफाई का काम देख रहा है। सद्दाम कहते है कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालु उनके काम की खूब तारीफ करते हैं। सद्दाम आगे कहते हैं कि मंदिर में काम करना उन्हें अच्छा लगता है।
विज्ञापन
इसके अलावा सद्दाम इस इलाके के लोगों को घर की शिफ्टिंग करने में भी मदद करते हैं। सद्दाम कभी दुकान में काम करते हैं तो कभी कैब भी चलाते हैं। सद्दाम ने दूसरी क्लास तक पढ़ाई की है।