{"_id":"57083e494f1c1b1274c810ea","slug":"sachin-to-endorse-skill-india-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्किल इंडिया अभियान का प्रचार करेंगे सचिन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्किल इंडिया अभियान का प्रचार करेंगे सचिन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Apr 2016 05:03 AM IST
सार
- क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कौशल विकास कार्यक्रम को बढ़ाते नजर आएंगे
- पूर्व क्रिकेटर ने अभियान को सभी के लिए बताया बेहतरीन अवसर
विज्ञापन
सचिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कौशल विकास कार्यक्रम को बढ़ाते नजर आएंगे। युवाओं को रिझाने और कौशल विकास के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सरकार ने उन्हें ‘आई सपोर्ट स्किल इंडिया’अभियान के प्रचार के लिए साइन किया है।
विज्ञापन
कौशल एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि सचिन इस समय की महान भारतीय गाथाओं में से एक हैं। वह सच्चे ग्लोबल आइकन हैं। उन्होंने अपनी स्किल से क्रिकेट को आगे बढ़ाया और कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
सरकार स्किल का सम्मान करती है और नए अभियान के पीछे यही विचार है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने कौशल को व्यक्तित्व के विकास का जरूरी हिस्सा बताया है। उनके अनुसार, ‘हमें ऐसा कौशल सीखने की जरूरत है, जो हमारे शौक के मुताबिक हो और मौके बनाए। स्किल इंडिया सभी के लिए बेहतरीन अवसर है।’
विज्ञापन