{"_id":"63fe68dd35aba31dde04d555","slug":"sachin-tendulkar-meets-bill-gates-in-mumbai-fans-say-two-legends-together-news-in-hindi-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई में बिल गेट्स से मिले सचिन तेंदुलकर, प्रशंसकों ने कहा- दो दिग्गज एक साथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई में बिल गेट्स से मिले सचिन तेंदुलकर, प्रशंसकों ने कहा- दो दिग्गज एक साथ
Wed, 01 Mar 2023 02:19 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 01 Mar 2023 02:19 AM IST
सार
सचिन और गेट्स की तस्वीरों को ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिले। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, दो दिग्गज एक साथ।
विज्ञापन
बिल गेट्स और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : twitter
विस्तार
क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले और पूर्व भारतीय टीम के बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से मंगलवार को मुलाकात की। सचिन ने ट्विटर पर गेट्स के साथ अपनी मुलाकात की कई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में सचिन के अलावा उनकी पत्नी अंजलि भी गेट्स के साथ मुलाकात के दौरान मुस्कुराते हुई नजर आई।
सचिन ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हम सभी जीवन के लिए छात्र हैं। बच्चों की स्वास्थ्य सेवा सहित, जिस पर हमारा फाउंडेशन काम करता है, परोपकार पर दृष्टिकोण हासिल करने के लिए आज का दिन सीखने का एक शानदार अवसर था। विचार साझा करना दुनिया की चुनौतियों को हल करने का एक शक्तिशाली तरीका है।
सचिन और गेट्स की तस्वीरों को ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिले। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, दो दिग्गज एक साथ। एक अन्य ने लिखा, वाह..लेजेंड्स एक फ्रेम में। बैठक का आयोजन गेट्स एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया था, जो स्वास्थ्य सेवा में सुधार और गरीबी को कम करने सहित दुनिया भर में विभिन्न सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर काम करता है।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर से भी की मुलाकात
सचिन के अलावा, गेट्स ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास से भी मुलाकात की और व्यापक मामलों पर चर्चा की। कोविड-19 महामारी के बाद गेट्स की यह पहली भारत यात्रा है। 23 फरवरी को उन्होंने भारत आने पर खुशी जाहिर की थी।