फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sabrimala G Kishan Reddy Letter to CM Vijayan pilgrims problems ensure adequate staff

Sabrimala: 'संस्कृति मंत्रालय भक्तों की लंबी लाइन से चिंतित, CM समाधान करें'; केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी

Sat, 16 Dec 2023 05:37 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 16 Dec 2023 05:37 PM IST
सार

केरल में आस्था का केंद्र सबरीमाला 12 साल की मासूम की मौत के बाद विवादों में घिर सकता है। दर्शन के इंतजार में कतारों में खड़ी बच्ची की मौत के बाद संस्कृति मंत्रालय ने भक्तों की लंबी लाइन पर चिंता जाहिर की है। केंद्रीय मंत्री ने सीएम को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Sabrimala G Kishan Reddy Letter to CM Vijayan pilgrims problems ensure adequate staff
सबरीमाला

विस्तार

केरल के बहुचर्चित तीर्थ- सबरीमाला में लाखों की संख्या में भक्त उमड़ते हैं। दुनियाभर के भक्तों की आस्था के बड़े केंद्र सबरीमाला में श्रद्धालुओं की कड़ी परीक्षा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भीड़ के कारण भक्तों की लाइन बेहद लंबी होती है और कई घंटों के इंतजार के बाद ही मंदिर में प्रवेश मिलता है। इसी बीच 'संस्कृति मंत्रालय भक्तों की लंबी लाइन से चिंतित' नजर आ रहा है। दरअसल, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि केरल के मुख्यमंत्री को सबरीमाला में पर्याप्त कर्मचारी तैनात करने चाहिए, जिससे दर्शन करने में लगने वाला समय कम किया जा सके।
विज्ञापन

सबरीमाला में श्रद्धालुओं की परेशानी

केंद्रीय मंत्री रेड्डी ने सीएम पिनारई विजयन को लिखे पत्र में कहा, सबरीमाला जाने वाले श्रद्धालु परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परेशानियों और असुविधाओं का सामना कर रहे भक्तों की परेशानी दूर करने के लिए राज्य सरकार को पर्याप्त संख्या में कर्मचारी और मंदिर की व्यवस्था देखने वाले लोगों को तैनात करना चाहिए। रेड्डी ने कहा कि सरकार को ऐसे उपाय करने चाहिए जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के इंतजार में काफी कम समय कतारों में खड़ा रहना पड़े।
विज्ञापन

Image

12 साल की मासूम की मौत से गहरा अघात

बता दें कि सबरीमाला में भगवान अयप्पा की पूजा की जाती है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि सन्निधम में श्रद्धालुओं को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने उनके पास खुद भी असुविधाओं की शिकायत की है। कुछ खबरों में भी सबरीमाला में हो रही कठिनाइयों की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि भगवान अयप्पा के दर्शन का इंतजार करती 12 वर्षीय बच्ची की मौत की खबर भी काफी दर्दनाक है। इस घटना से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर में खास बंदोबस्त करने की अपील

रेड्डी ने सीएम विजयन से यह भी कहा है कि मंदिर परिसर में भक्तों के लिए बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री को खुद पहल करनी चाहिए। रेड्डी ने इन बुनियादी सुविधाओं में खाना-पीना, पानी की सुविधा और शौचालय की साफ-सुथरी व्यवस्था का खास तौर पर जिक्र भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed