{"_id":"5bd011e0bdec2269be331eb4","slug":"sabrimala-controversy-bsnl-transferred-rehana-fathima","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली बीएसएनएल कर्मचारी रेहाना फातिमा का तबादला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली बीएसएनएल कर्मचारी रेहाना फातिमा का तबादला
भाषा, कोच्चि, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
रेहाना फातिमा
- फोटो : ANI
केरल के सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली बीएसएनएल की कर्मी रेहाना फातिमा का तबादला शहर के पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में कर दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि स्थानीय बोट जेटी शाखा की ग्राहक सुविधा इकाई में तकनीशियन के तौर पर काम करने वालीं फातिमा का मंगलवार को पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में तबादला कर दिया। इस एक्सचेंज में उन्हें जनसंपर्क का काम नहीं करना होगा।
विज्ञापन
बहरहाल, सूत्रों ने बताया कि फातिमा ने कर्तव्य में कोई लापरवाही नहीं बरती है। सबरीमाला कर्म समिति ने मंगलवार को पलारीवत्तोम के बीएसएनएल दफ्तर तक विरोध मार्च कर फातिमा के निष्कासन की मांग की थी।
विज्ञापन
केरल मुस्लिम जमात काउंसिल ने ‘‘लाखों हिंदू श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत करने’’ को लेकर फातिमा को मुस्लिम समुदाय से निष्कासित कर दिया था।