फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sabrimala: BJP leader arrested from Nilakkal base camp, central team meets governor

सबरीमाला: निलक्कल से भाजपा नेता गिरफ्तार, राज्यपाल से मिली केंद्रीय टीम

Mon, 03 Dec 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निलक्कल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निलक्कल Updated Mon, 03 Dec 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Sabrimala: BJP leader arrested from Nilakkal base camp, central team meets governor
सबरीमाला मंदिर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी

भाजपा के नेता बी गोपालकृष्णन को रविवार की शाम को सबरीमाला के निलक्कल कैंप से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि पार्टी की चार सदस्यीय टीम सोमवार से मंदिर में 10 से 50 वर्ष की आयु के महिलाओं के प्रवेश के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करने के लिए केरल पहुंची थी। भाजपा महासचिव सरोज पांडे के नेतृत्व वाली एक टीम केरल पहुंची क्योंकि गोपालकृष्णन और उनके समर्थकों को निषेध आदेशों की अवहेलना करने की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने गवर्नर पी सतशिवम से भी मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


इससे पहले गोपालकृष्णन निलक्कल में बैठ गए और भजन गाने लगे। जिसपर पुलिस ने कहा कि वह लिखित में दें कि 6 घंटों के अंदर वह सबरीमाला से वापस चले जाएंगे। टीम ने भाजपा नेता के सुरेंद्रन से मुलाकात की। जिन्हें महिलाओं के मंदिर में प्रवेश करने के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा लेने की वजह से गिरफ्तार किया गया है। टीम शाह को एक रिपोर्ट सौंपेगी जो दिसंबर में केरल की यात्रा पर आने वाले हैं। भाजपा महासचिव एएन राधाकृष्णन ने सोमवार को कहा, 'हम अपना विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे।' 
विज्ञापन


केरल के भाजपा अध्यक्ष पीएस श्रीधरन ने कहा, 'सुरेंद्रन को दो हफ्तों तक जेल में रखने से मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का स्टेनलिस्ट चेहरा दोबारा सामने आ गया है।' उन्होंने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि भाजपा ने सबरीमाला को लेकर अपना स्टैंड कमजोर कर लिया है। यह सब ऐसे समय पर हो रहा है जब राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय के दिए आदेश के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के पीछे केरल में घुसपैठ करने के भाजपा के प्रयासों की जांच करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में उच्चतम न्यायालय ने सबरीमाला मंदिर के अंदर सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश करने की अनुमति दी थी। न्यायालय के आदेश के बाद राज्य में काफी विरोध प्रदर्शन हुआ। भगवान अयप्पा के बहुत से भक्तों ने 10-50 की उम्र वाली महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। हिंदू संगठनों का कहना है कि 10-50 उम्र की महिलाओं को इस वजह से मंदिर में प्रवेश करने नहीं दिया जा सकता है क्योंकि अयप्पा ब्रह्मचारी थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अक्तूबर में केरल आए थे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed