फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sabarimala temple reopens for devotees, Covid-19 negative report to be shown for entry

सबरीमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला, दिखानी होगी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट

Sat, 17 Oct 2020 10:54 AM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सबरीमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सबरीमला Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 17 Oct 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
sabarimala temple reopens for devotees, Covid-19 negative report to be shown for entry
sabrimala temple - फोटो : For Representation Only

कोरोना वायरस महामारी के कारण छह महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद प्रसिद्ध अयप्पा मंदिर को शनिवार सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया और कुछ लोगों ने दर्शन भी किए जो मास्क पहने थे और कोविड-19 नहीं होने संबंधी जांच रिपोर्ट साथ में लिए हुए थे। 

विज्ञापन


मंदिर को मासिक पूजा के लिए शुक्रवार शाम को खोला गया था, लेकिन श्रद्धालुओं को शनिवार को मलयाली महीने 'तुलम' के पहले दिन से मंदिर में दर्शन की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन




श्रद्धालु 21 अक्तूबर तक मंदिर में पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

जिन श्रद्धालुओं के पास कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट नहीं है, उन्हें निलक्कल में रैपिड एंटीजन जांच करानी होगी। 

देश में 25 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद से पहली बार मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी गई है। मंदिर का प्रबंधन देखने वाले त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के सूत्रों ने बताया कि मंदिर को सुबह पांच बजे खोला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दर्शन के लिए डिजिटल प्रणाली के माध्यम से 246 लोगों ने बुकिंग कराई। हर दिन केवल 250 लोगों को मंदिर में दर्शन की अनुमति दी जाएगी।

दर्शन की अनुमति 10 से 60 वर्ष की आयु के उन लोगों को ही मिलेगी जिनके पास इस बात के चिकित्सा प्रमाणपत्र होंगे कि वे पवित्र पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक जाने के लिहाज से स्वस्थ हैं।

महामारी के कारण श्रद्धालुओं को सन्निधानम, निलक्कल या पांबा में ठहरने की अनुमति नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed