{"_id":"5c44eca5bdec224b6e1394a8","slug":"sabarimala-closes-gates-but-political-slugfest-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबरीमाला मंदिर बंद, सुप्रीम कोर्ट में सौंपी गई सूची पर महिला श्रद्धालु ने उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सबरीमाला मंदिर बंद, सुप्रीम कोर्ट में सौंपी गई सूची पर महिला श्रद्धालु ने उठाए सवाल
Mon, 21 Jan 2019 03:18 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सबरीमाला/चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सबरीमाला/चेन्नई
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 21 Jan 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
मासिक धर्म की उम्र की महिलाओं के प्रवेश को लेकर हुए भारी विरोध के बाद आखिरकार सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर रविवार को बंद कर दिया गया। श्रद्धालुओं के लिए हर साल दो माह से अधिक वक्त के लिए मंदिर के कपाट खोले जाते हैं।
विज्ञापन
इस बीच तमिलनाडु की एक महिला श्रद्धालु ने केरल सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में सौंपी गई सूची पर सवाल उठाए हैं। उसने दावा किया है कि उसकी उम्र 62 साल है न कि 48 जैसा कि केरल सरकार ने अपनी सूची में बताया है।
विज्ञापन
मंदिर के बंद होने के बाद केरल भाजपा ने भी 49 दिन से चल रही अपनी भूख हड़ताल को खत्म कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ता तिरुवनंतपुरम में सचिवालय के बाहर मासिक धर्म की उम्र वाली महिलाओं को प्रवेश देने के फैसले पर रोक लगाने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रदेश पार्टी अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई ने दावा किया कि आंदोलन का मकसद श्रद्धालुओं की सैकड़ों सालों से चली आ रही आस्था की रक्षा करना था और इस आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिला। वहीं मुख्यमंत्री पी. विजयन ने संघ परिवार पर निशाना साधा और उसके सबरीमाला आंदोलन को पूरी तरह से नाकाम करार दिया।