फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sabarimala: 1400 people involved in violent demonstration were arrested

सबरीमाला : हिंसक प्रदर्शन में शामिल 1400 लोगों को किया गया गिरफ्तार

Fri, 26 Oct 2018 01:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Fri, 26 Oct 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
Sabarimala: 1400 people involved in violent demonstration were arrested

केरल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले दिनों सबरीमाला विवाद के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल 1400 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 10 साल से 50 साल की महिलाओं के भगवान अयप्पा मंदिर में प्रवेश को लेकर हुई हिंसा में लिप्त होने का आरोप है। राज्य पुलिस प्रमुख लोकनाथ बहेरा ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह गिरफ्तारियां पिछले दो दिनों में की गई हैं। 

विज्ञापन


वहीं हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर करीब 440 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में बुधवार को 210 लोगों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया। पुलिस के अनुसार, इनकी पहचान के लिए सभी जिलों में विशेष टीम बनाई जाएंगी। साथ ही सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को गैर जमानती अपराध का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


अगले महीने से आने वाले त्योहारों के मौसम को देखते हुए सबरीमाला और आसपास के बेस स्टेशनों पर अतिरिक्त 5,000 पुलिसकर्मियों को तैनात करने का फैसला किया गया है। वहीं केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम ने बृहस्पतिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात की। राज्यपाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मंदिर में और उसके आस-पास पैदा हुई कानून-व्यवस्था की स्थिति से उन्हें अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed